उधम सिंह नगर

खटीमा के सुरई वन क्षेत्र में युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से हड़कंप, पास में मिले बाघ के परों के निशान

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Nov 22, 2026 09:35 • 5 views • 0 Comments
खटीमा के सुरई वन क्षेत्र में युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से हड़कंप, पास में मिले बाघ के परों के निशान

खटीमा के सुरई वन क्षेत्र में एक अज्ञात युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से हड़कंप मच गया, सुबह गश्त के दौरान वन कर्मियों को शव के पास बाघ के पगचिह्न मिले, प्रथम दृष्टया में जंगली जानवर के हमले में युवक की मौत की आशंका जताई जा रही है, फिलहाल पुलिस और वन विभाग मृतक की शिनाख्त करने में जुटे हैं, वहीं सुरक्षा के मद्देनजर जंगल में गश्त बढ़ाने के साथ आम लोगों को वन क्षेत्र में न जाने की चेतावनी दी जा रही है। खटीमा के सुरई वन क्षेत्र में एक अज्ञात युवक का शव मिला, सुबह जंगल में गश्त कर रही वन विभाग की टीम को युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से वन विभाग और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया, घटनास्थल के आसपास बाघ के पगचिह्न मिलने के बाद प्रारंभिक तौर पर युवक की मौत बाघ के हमले से होने की आशंका जताई जा रही है, मौके पर सुरई बीट संख्या-05 के पास कर्मचारियों को जंगल में खून के धब्बे और एक जोड़ी चप्पल दिखाई दी, मौके से 90 नेपाली रुपये भी बरामद हुए।

AdvertisementDiwali

वन कर्मियों ने जब खून के निशानों का पीछा किया तो कुछ दूरी पर काले रंग का पायजामा मिला, इसके बाद वन विभाग की टीम ने जंगल में तलाश अभियान तेज कर दिया, इसी दौरान सुरई वन क्षेत्र के कंपार्टमेंट संख्या-47 में एक युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ, शव के आसपास बाघ के पगचिह्न भी मिले, प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि बाघ ने युवक पर हमला करने के बाद उसे घसीटकर जंगल के भीतर ले गया होगा, घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और पुलिस बल मौके पर पहुंच गए। वन विभाग की टीम ने मृतक की पहचान कराने के लिए आसपास के क्षेत्र में पूछताछ और तलाश अभियान चलाया, लेकिन फिलहाल युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है, वहीं, सत्रहमील पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरने के बाद उसे खटीमा उप जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवा दिया है, फिलहाल पुलिस और वन विभाग की टीमें मामले की जांच में जुटी हैं।

AdvertisementDiwali 2
सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment