अल्मोड़ा

अल्मोड़ा के रानीखेत में हत्या की सनसनीखेज वारदात पर पुलिस का त्वरित एक्शन, आरोपी को कुछ ही घंटों में दबोचा

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Jul 11, 2026 15:50 2 views 0 Comments
अल्मोड़ा के रानीखेत में हत्या की सनसनीखेज वारदात पर पुलिस का त्वरित एक्शन, आरोपी को कुछ ही घंटों में दबोचा

दिनांक 10.07.2026 को चौकी मजखाली,कोतवाली रानीखेत में सूचना प्राप्त हुई कि ऐना गांव में एक व्यक्ति की हत्या हो गयी है तथा दो महिलाएँ घायल है। सूचना पर...

दिनांक 10.07.2026 को चौकी मजखाली,कोतवाली रानीखेत में सूचना प्राप्त हुई कि ऐना गांव में एक व्यक्ति की हत्या हो गयी है तथा दो महिलाएँ घायल है। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत व नजदीकी थानों का पुलिस बल मौके पर रवाना होकर पहुंचे व घटनास्थल सुरक्षित कर पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी। चन्द्रशेखर घोडके, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा घटना की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुए स्वयं एवं अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह व सीओ रानीखेत भावना कैंथोला घटनास्थल पर पहुंचे और घटनास्थल का गहन निरीक्षण कर अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। घटना के प्रत्येक पहलू की निष्पक्ष एवं वैज्ञानिक जांच सुनिश्चित करने हेतु फॉरेंसिक टीम को तत्काल मौके पर बुलाकर महत्वपूर्ण साक्ष्य संकलित कराए गए। उक्त संबंध में दिनांक 11.07.2026 को मृतक के फुफेरे भाई नीरज बोरा पुत्र वीरेन्द्र सिंह बोरा निवासी ग्राम ऐना द्वारा कोतवाली रानीखेत में तहरीर दी गई कि दिनांक 10.07.2026 की रात्रि में जगत सिंह बोरा ने उसके मामा के लड़के सागर सिंह के गले पर चाकू से वारकर हत्या कर दी है व उनकी माता जानकी देवी तथा दादी शोभा देवी पर जान से मारने की नियत से हथौड़े एवं धारदार हथियार से सिर एवं शरीर पर प्राणघातक हमला किया गया।

जानकी देवी एवं शोभा देवी गंभीर रूप से घायल अवस्था में वर्तमान में उपचार चल रहा है। प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली रानीखेत में मु0 FIR संख्या-18/2026 अंतर्गत धारा 103, 109 भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। चन्द्रशेखर घोडके, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देशन में घटना के शीघ्र अनावरण हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत भुवन चन्द्र जोशी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीमों द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी जगत सिंह बोरा को एफआईआर दर्ज होने के कुछ ही घंटों के भीतर तलाश, सुरागरसी एवं पतारसी कर कोतवाली रानीखेत क्षेतान्तर्गत से गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त जगत सिंह बोरा की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आला कत्ल लोहे का घन, चाकू बरामद किया गया।

पूछताछ में बताया गया कि अभियुक्त ने जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि लगभग दो माह पूर्व एक शादी समारोह के दौरान हुई कहासुनी को लेकर मेरे दोस्त एवं मृतक व उसके भाई से विवाद हुआ था। उसी घटना से उत्पन्न आपसी रंजिश के चलते उसने हत्या की वारदात को अंजाम दिया। गिरफ्तार अभियुक्त जगत सिंह बोरा उम्र- 35 वर्ष पुत्र पान सिंह बोरा, निवासी ग्राम ऐना, रानीखेत, जनपद अल्मोड़ा। घटना में प्रयुक्त आला कत्ल लोहे का घन, चाकू बरामद किया गया।  गिरफ्तारी में पुलिस टीम भुवन चन्द्र जोशी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत, कानि0 कमल गोस्वामी, कानि0 वरूण राज टम्टा, हो0गा0 आनन्द सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

    सुरेन्द्र सिंह रावत

    सुरेन्द्र सिंह रावत

    Verified Reporter

    Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

    Enjoyed this article?

    Share it with your friends and colleagues.

    Comments (0)

    No comments yet. Be the first to share your thoughts!

    Leave a Comment