चमोली

चमोली के रुद्रनाथ यात्रा मार्ग पर घोड़े से गिरकर यात्री घायल, एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू, अस्पताल में भर्ती

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Sep 27, 2026 20:31 • 214 views • 0 Comments
चमोली के रुद्रनाथ यात्रा मार्ग पर घोड़े से गिरकर यात्री घायल, एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू, अस्पताल में भर्ती

रुद्रनाथ यात्रा मार्ग पर पुंग खर्क के पास घोड़े से गिरने से एक यात्री घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद वन क्षेत्र के अधिकारियों के निर्देश पर ग्रामीणों और अग्निशमन सेवा दल की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया गया। जानकारी के अनुसार, चेन्नई (मद्रास) निवासी अशोक पुत्र श्रीकांत(36) रुद्रनाथ यात्रा मार्ग पर ट्रेकिंग कर रहे थे। पुंग खर्क के पास वह घोड़े से गिर गए, जिससे उन्हें चोटें आईं।

घटना की सूचना मिलते ही संबंधित अधिकारियों के निर्देश पर रेस्क्यू टीम मौके के लिए रवाना हुई। टीम ने घायल यात्री को पुंग खरक से नीचे सागर गांव तक सुरक्षित पहुंचाया। इसके बाद घायल को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय गोपेश्वर लाया गया, जहां उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment