अल्मोड़ा

अल्मोड़ा सीएचसी देवायल में ऑक्सीजन प्लांट ठप, हृदय रोगी ने तोड़ा दम, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Sep 21, 2026 21:33 9 views 0 Comments
अल्मोड़ा सीएचसी देवायल में ऑक्सीजन प्लांट ठप, हृदय रोगी ने तोड़ा दम, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल

अल्मोड़ा के साल्ट में पहाड़ में लचर स्वास्थ्य व्यवस्था फिर सवालों में घिर गई है। सीएचसी देवायल में हृदय रोग विशेषज्ञ के अभाव और आक्सीजन प्लांट के मरणासन्न हालत में होने से बुजुर्ग को नहीं बचाया जा सका। सांस लेने में परेशानी और सीने में दर्द बढ़ा तो उसे आनन फानन में 108 सेवा से रामनगर भेजा गया। मगर मरचूला क्षेत्र में पहुंचते ही हालत बिगड़ी तो उसे आपातकालीन सेवा के तकनीशियनों ने सीपीआर दिया लेकिन हृदय रोगी की सांसें उखड़ गईं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवायल में धरना प्रदर्शन के दौरान तल्ला बिरल गांव से ग्रामीण बेहतर उपचार की उम्मीद में 70 वर्षीय मोहन सिंह को चिकित्सालय लेकर पहुंचे। पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत व कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष बिशन दत्त शर्मा ने विशेषज्ञ चिकित्सक के न होने व आक्सीन प्लांट के ठप पड़े होने के कारण उसे तत्काल 108 सेवा से रामनगर भेजा। मगर मरचूला क्षेत्र में चिमटाखाल ढैया के पास बुजुर्ग मोहन सिंह दम तोड़ गए।

इधर पूर्व जिपं सदस्य नारायण सिंह रावत ने कहा कि सीएचसी देवायल में प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ न होने के कारण हालिया इनोलू गांव की गर्भवती निशा व उसके दो नवजात जुड़वा को भी रामनगर, हल्द्वानी व काशीपुर के छह चिकित्सालयों के चक्कर काटने के बावजूद नहीं बचाया जा सका। उन्होंने कहा कि यदि देवायल में हृदय रोग विशेषज्ञ तैनात होता व आक्सीन प्लांट चालू होता तो बुजुर्ग को त्वरित उपचार देकर बचाया जा सकता था। इस संबंध में चिकित्सा प्रभारी डा. अक्षय जरियाल से संपर्क साधा गया पर बात नहीं हो सकी। 108 एंबुलेंस से मरीज को चिकित्सालय में लाया गया था। स्वास्थ्य परीक्षण किया तो वह मृत अवस्था में था। सल्ट से पहुंचे स्वजन ने बताया कि सीने में दर्द की शिकायत थी। वह पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे। शव वापस गांव ले गए।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment