अल्मोड़ा में मोबाइल फोन में युवतियों की फोटो और आपत्तिजनक सामग्री मिलने लोगों में आक्रोश, बजरंग दल का आक्रोश
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Oct 06, 2026 20:20
•
184 views
•
0 Comments
अल्मोड़ा में एक व्यक्ति के मोबाइल फोन में युवतियों की फोटो, स्क्रीनशॉट और अन्य आपत्तिजनक डिजिटल सामग्री मिलने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस मामले को लेकर बजरंग दल ने उपजिलाधिकारी अल्मोड़ा के माध्यम से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष और वैज्ञानिक साइबर जांच की मांग की है। संगठन ने मामले को महिलाओं की सुरक्षा और सामाजिक सरोकारों से जुड़ा गंभीर विषय बताते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
बजरंग दल द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि संबंधित मोबाइल फोन की साइबर सेल और फॉरेंसिक विशेषज्ञों के माध्यम से गहन एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए। संगठन ने मांग की है कि मोबाइल में मौजूद फोटो, स्क्रीनशॉट, चैट, सोशल मीडिया अकाउंट, कॉल रिकॉर्ड और अन्य डिजिटल सामग्री की तकनीकी जांच कर यह पता लगाया जाए कि यह सामग्री कहां से प्राप्त हुई, किन लोगों के साथ साझा की गई और इसका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया गया। ज्ञापन में यह भी मांग की गई है कि यदि जांच के दौरान किसी युवती को ब्लैकमेल करने, धमकाने, दबाव बनाने या मानसिक रूप से प्रताड़ित करने जैसे तथ्य सामने आते हैं, तो संबंधित लोगों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही यदि किसी संगठित नेटवर्क या अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता सामने आती है तो उसकी भी निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाए।
बजरंग दल ने प्रशासन से अपील की है कि पूरे मामले की जांच किसी भी जाति, धर्म या समुदाय के प्रति पूर्वाग्रह के बिना निष्पक्ष रूप से की जाए। संगठन ने पीड़ित युवतियों की पहचान और निजता की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की भी मांग की है। संगठन का कहना है कि यह मामला महिलाओं की सुरक्षा और समाज की सुरक्षा से जुड़ा बेहद संवेदनशील विषय है, इसलिए जांच में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए। बजरंग दल ने चेतावनी दी है कि यदि पर्याप्त साक्ष्य होने के बावजूद निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की गई, तो संगठन लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से जन जागरूकता अभियान चलाते हुए जिले भर में आंदोलन करेगा।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!