अल्मोड़ा के बाड़ेछीना- धौलछीना मोटर मार्ग पर कार दुर्घटना में एक की मौत, 2 घायल
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Jun 04, 2026 11:26
•
1 views
•
0 Comments
अल्मोड़ा के बाड़ेछीना - धौलछीना मोटर मार्ग पर कांचुला पुल के समीप गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में ज...
अल्मोड़ा के बाड़ेछीना - धौलछीना मोटर मार्ग पर कांचुला पुल के समीप गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे वाहन में सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार कार संख्या यूके-04-2999 बाड़ेछीना-सेराघाट मोटर मार्ग पर कांचुला पुल के पास पहुंची ही थी कि अचानक चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। देखते ही देखते कार सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान चलाकर वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। हादसे में कुंदन सिंह निवासी नाचनी, पिथौरागढ़ की मौत हो गई। वहीं, कार में सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें 108 एंबुलेंस की सहायता से उपचार के लिए जिला अस्पताल अल्मोड़ा भेजा गया। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!