बदरनीथ धाम में म्यूजिक कॉन्सर्ट, भारतीय सेना से मांगा गया जवाब, मुरली मनोहर जोशी ने जताई नाराजगी
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Sep 26, 2026 21:32
•
97 views
•
0 Comments
उत्तराखंड के पवित्र स्थल श्री बदरीनाथ धाम में 19 और 20 सितंबर को 'देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026' का आयोजन किया गया था। इस दो दिवसीय इवेंट के दौरान म्यूजिक कॉन्सर्ट का भी आयोजन किया गया जिसपर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और 'मार्गदर्शक मंडल' के सदस्य डॉ. मुरली मनोहर जोशी ने सवाल खड़े किए। विवाद बढ़ता देख अब चमोली के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट गौरव कुमार ने सफाई दी है। उन्होंने कहा है कि इस इवेंट में किसी भी सांस्कृतिक कार्यक्रम में जिला प्रशासन और राज्य सरकार की कोई भूमिका नहीं है और इस संबंध में भारतीय सेना को नोटिस जारी किया गया है।
गौरव कुमार ने कहा '19 और 20 सितंबर को भारतीय सेना के द्वारा बामणी और माणा गांव के क्षेत्र में 'वाइब्रेंट विलेज योजना' के तहत सांस्कृतकि कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में जिला प्रशासन के द्वारा उनके अनुरोध पर ही केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए स्टॉल लगाए गए थे। उसमें होने वाले किसी भी सांस्कृति कार्यक्रम के निर्धारण में अथवा उनके भुगतान में जिला प्रशासन अथवा राज्य सरकार की कोई भूमिका नहीं है। 'डीएम ने आगे कहा ‘यह सभी कार्य भारतीय सेना के द्वारा किया गया है।
भारतीय सेना को इस बारे में नोटिस भी जारी किया गया है कि उनके द्वारा बिना पूर्वानुमति के इस तरह का कार्यक्रम बदरीनाथ धाम क्षेत्र में क्यों किया गया? साथ ही भविष्य में किसी भी इस तरह के कार्यक्रम पर रोक लगाई गई है और जो कार्यक्रम उस धाम की सांस्कृतिक और धार्मिक प्रक्रिया के अनुकूल होंगे उनके लिए भी एसडीएम के स्तर से पूर्वानुमति अनिवार्य किया गया है।’ बदरीनाथ धाम में हुए इस आयोजन के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहिर जोशी ने बदरीनाथ धाम के निकट आयोजित कॉन्सर्ट और डीजे सांस्कृतिक कार्यक्रम को सांस्कृतिक मर्यादाओं का उल्लंघन और पवित्र धाम की गरिमा पर 'सीधा आघात' करार दिया है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि यह इस बात का प्रतीक है कि 'देवभूमि' को अब बाजारू संस्कृति के रूप में तब्दील किया जा रहा है। वहीं पवित्र धाम में इस तरह के तेज संगीत और डांस परफॉर्मेंस के बाद साधु-संतों, तीर्थ पुरोहितों और श्रद्धालुओं के बीच भी भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी 'देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026' का में शामिल हुए थे।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!