रुद्रप्रयाग

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पत्थर गिरने से आवाजाही बाधित, यात्रियों को सुरक्षित निकालने में जुटी रेस्क्यू टीमें

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Sep 14, 2026 15:39 4 views 0 Comments
केदारनाथ पैदल मार्ग पर पत्थर गिरने से आवाजाही बाधित, यात्रियों को सुरक्षित निकालने में जुटी रेस्क्यू टीमें

रुद्रप्रयाग के पास केदारनाथ पैदल मार्ग पर सोमवार सुबह चीरबासा हेलीपैड के समीप पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण यात्रियों की आवाजाही सुरक्षा की दृष्टि से रोक दी गई। सेक्टर अधिकारी गौरीकुंड ने प्रातः आठ बजे जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को इसकी सूचना दी। मौसम अनुकूल होने के बाद भीमबली से गौरीकुंड की ओर आने वाले यात्रियों को सुरक्षा मानकों एवं आवश्यक सावधानियों के साथ चरणबद्ध तरीके से निकाला जा रहा है। 

यात्रियों की सुरक्षित आवाजाही के लिए एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, वाईएमएफ, आपदा मित्र और पुलिस बल की रेस्क्यू टीमें मौके पर तैनात हैं। टीमें यात्रियों को आवश्यक सहयोग देने के साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से निगरानी कर रही हैं। प्रशासन के अनुसार वर्तमान में स्थिति सामान्य एवं नियंत्रण में है। यात्रियों को रेस्क्यू टीमों की निगरानी में सुरक्षित तरीके से निकाला जा रहा है।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment