रुद्रप्रयाग

केदारनाथ पैदल मार्ग पर हादसा, मलबा-पत्थर की चपेट में आने से पांच साल के बच्चे की मौत, 1500 यात्री निकाले गए

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Sep 28, 2026 11:06 • 345 views • 0 Comments
केदारनाथ पैदल मार्ग पर हादसा, मलबा-पत्थर की चपेट में आने से पांच साल के बच्चे की मौत, 1500 यात्री निकाले गए

केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा के समीप रविवार शाम पहाड़ी से पत्थर और मलबा आने से पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद मलबा आने से मार्ग पर फंसे यात्रियों को सुरक्षित निकालने के लिए रातभर रेस्क्यू अभियान चलाया गया। रेस्क्यू टीमों ने करीब 1500 सौ यात्रियों को सुरक्षित मार्ग पार कराया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम से चीरबासा के समीप पहाड़ी से पत्थर गिरने की सूचना मिली।

AdvertisementDiwali

पत्थरों की चपेट में आने से एटा, उत्तर प्रदेश निवासी पांच वर्षीय यश पुत्र रोहताश यादव की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर तैनात रेस्क्यू टीम ने बच्चे को पालकी से एमआरपी भैरव मंदिर जंगलचट्टी पहुंचाया। उन्होंने बताया कि चीरबासा क्षेत्र में मलबा और पत्थर आने से पैदल मार्ग अवरुद्ध हो गया था। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए मौके पर तैनात रेस्क्यू टीमों ने तत्काल अभियान शुरू किया। देर रात तक यात्रियों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने की कार्रवाई जारी रही।रातभर चले रेस्क्यू अभियान में करीब पन्द्रह सौ यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया।

AdvertisementDiwali 2
सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment