रुद्रप्रयाग में KBC के नाम पर उत्तराखंड के शख्स से 1.5 करोड़ की साइबर ठगी, ₹8.5 लाख और कार जीतने के झांसे में गंवाई रकम
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Sep 23, 2026 07:11
•
162 views
•
0 Comments
रुद्रप्रयाग जिले के उखीमठ तहसील क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति से साइबर ठगों ने KBC के नाम पर करीब 1.50 करोड़ रुपए की ठगी कर ली, ठगों ने फेसबुक पर चल रहे 'KBC चेहरा पहचानो गेम' के नाम पर 8.5 लाख रुपए जीतने और कार इनाम में मिलने का झांसा दिया, KBC के नाम पर 1.5 करोड़ की साइबर ठगी, इनाम की रकम जारी करने के नाम पर टैक्स और अलग-अलग शुल्क बताकर पीड़ित से लगातार पैसे जमा कराए गए, पीड़ित की शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है, 8.5 लाख और कार का दिया झांसा, जानकारी के अनुसार रुद्रप्रयाग जिले के उखीमठ तहसील के किंझाणी निवासी 54 वर्षीय कमल सिंह ने साइबर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है, उनका कहना है कि 14 जनवरी 2026 को उन्होंने फेसबुक पर 'KBC चेहरा पहचानो' गेम में हिस्सा लिया था, इसके बाद उन्हें 8.5 लाख रुपये जीतने का मैसेज मिला. नितिन नाम के व्यक्ति ने व्हाट्सऐप के जरिए संपर्क किया।
इनाम और कार दिलाने के नाम पर मार्च से सितंबर 2026 के बीच पीड़ित से अलग-अलग बैंक खातों में रकम ट्रांसफर कराई गई, शिकायत के मुताबिक, उन्होंने बैंक ऑफ बड़ौदा, SBI, चमोली जिला सहकारी बैंक और उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के खातों से पैसे भेजे, आरोप है कि ठगों की मांग पूरी करने के लिए उन्होंने परिचितों से उधार लेकर भी रकम दी, इस तरह करीब 1.50 करोड़ रुपए ठगों के पास पहुंच गए, लगातार पैसे देने के बावजूद जब न इनाम मिला और न कार, बल्कि और रकम की मांग की जाने लगी, तब पीड़ित को साइबर ठगी का अहसास हुआ, उसके बाद उन्होंने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून में शिकायत दर्ज कराई, एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया है कि पीड़ित कमल सिंह की शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ IT Act की धारा 66, 66D और BNS की धारा 318(4), 61(2)के तहत मुकदमा दर्ज किया है, पुलिस मोबाइल नंबरों, व्हाट्सऐप अकाउंट, बैंक खातों और रकम के ट्रांजेक्शन की जांच कर रही है।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!