रुड़की में रक्षाबंधन से पहले भाई ने दो बहनों को मार डाला, आरोपी गिरफ्तार
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Aug 26, 2026 17:00
•
10 views
•
0 Comments
रुड़की में रक्षाबंधन पर्व से ठीक पहले रुड़की में सनसनीखेज वारदात से हड़कंप मच गया। मंगलवार शाम एक भाई ने रुड़की में ही अलग-अलग स्थानों पर रह रहीं अपनी दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी ने दूसरी बहन के पति को भी गोली मारकर घायल कर दिया और वारदात के बाद फरार हो गया। घटना के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। घटनाक्रम के अनुसार संगीता उर्फ शकुंतला (50) प्रीत विहार में रह रही थीं। घटना घर से कुछ दूर सेक्टर रोड पर ई-रिक्शा से जा रही थीं। इसी दौरान उसका भाई वहां पहुंचा और उन्हें गोली मार दी। गोली पेट में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। इसके बाद आरोपी 20 मिनट के अंतराल पर करीब दो किलोमीटर दूर सुभाषनगर पहुंचा, जहां उसकी दूसरी बहन पुष्पा (42) रहती थीं।
आरोपी के पहुंचने पर जैसे ही पुष्पा ने दरवाजा खोला, उसने उन्हें भी गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर पुष्पा के पति संदीप बाहर आए तो आरोपी ने उन्हें भी कंधे में गोली मारकर घायल कर दिया और मौके से फरार हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बहनों को सिविल अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल संदीप का उपचार चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही गंगनहर कोतवाली प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव, सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे, एक गोली जीजा के भी लगी, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गंगनहर कोतवाली में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की, वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था, आरोपी की तलाश में पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही संभावित ठिकानों पर दबिश दी।
लगातार की गई कार्रवाई के बाद पुलिस ने आरोपी विवेक उर्फ विक्की को भगवानपुर कोतवाली क्षेत्र के चुड़ियाला गांव से गिरफ्तार किया, पुलिस पूछताछ में आरोपी विवेक ने बताया कि उसकी दोनों बहनें गलत चल रही थी, पुलिस के अनुसार विवेक ने बताया कि उसने अपनी बहनों को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी और उसने दोनों बहनों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया, हालांकि विवेक को दोनों बहनों की जान जाने के बाद अब पछतावा हो रहा है, हरिद्वार एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे संपत्ति विवाद, बहनों के चरित्र पर शक और पारिवारिक विवाद की बातें सामने आई हैं, आरोपी विवेक 315 बोर का तमंचा उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से खरीद कर लाया था, फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और वारदात में इस्तेमाल हथियार समेत अन्य साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है, हत्यारोपी के कब्जे से घटना में शामिल मोटर साइकिल, तमंचा और खोखे बरामद किए हैं, वहीं हरिद्वार एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने यह भी बताया कि आरोपी मूल रूप से भगवानपुर थाना क्षेत्र के चुड़ियाला गांव का रहने वाला है, आरोपी ने अपनी जिन दोनों बहनों की हत्या की है, उनकी शादी यूपी के बागपत जिले में हुई थी, फिलहाल दोनों बहने रुड़की में रहती थी।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!