आईआईटी रुड़की में बीएस-एमएस द्वितीय वर्ष के छात्र ने की आत्महत्या, पुलिस कर रही मामले छानबीन
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Nov 13, 2026 10:39
•
8 views
•
0 Comments
रुड़की के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की में बैचलर आफ साइंस एंड मास्टर आफ साइंस (बीएस-एमएस) द्वितीय वर्ष के एक छात्र ने गुरुवार देर रात आत्महत्या कर ली है। छात्र की आत्महत्या की सूचना मिलने पर संस्थान परिसर में हड़कंप मच गया है। मौके पर पुलिस भी पहुंची।
पुलिस छात्र की आत्महत्या की वजह को तलाश रही है। अभी छात्र के आत्महत्या करने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। छात्र गाजियाबाद का रहने वाला है। छात्र के माता-पिता भी संस्थान परिसर पहुंच गए हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!

