रुड़की

रुड़की में हथियार सप्लायर की घेराबंदी कर तेज रफ्तार कार पर किया फायर, हिरासत में लिया आरोपी

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Oct 09, 2026 05:50 • 136 views • 0 Comments
रुड़की में हथियार सप्लायर की घेराबंदी कर तेज रफ्तार कार पर किया फायर, हिरासत में लिया आरोपी

रुड़की में हथियारों की सप्लाई से जुड़े संदिग्ध बदमाशों की सूचना पर गंगनहर कोतवाली पुलिस और एसओजी की टीम ने देर रात कार्रवाई की। पुलिस ने संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने वाहन नहीं रोका और तेज गति से भागने लगा। पुलिस ने पीछा करते हुए कार के टायर पर गोली चलाकर उसे रोक लिया। इस दौरान कार सवार एक व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जबकि दूसरे को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार, देर रात सूचना मिली थी कि अवैध हथियारों की सप्लाई से जुड़े कुछ संदिग्ध एक कार में शहर में घूम रहे हैं और किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना मिलने के बाद गंगनहर कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम ने संदिग्ध वाहन की तलाश शुरू कर दी।

कुछ देर बाद पुलिस ने संदिग्ध कार को ट्रेस कर उसे रोकने का प्रयास किया। हालांकि, चालक ने वाहन रोकने के बजाय उसकी गति बढ़ा दी। इसके बाद पुलिस टीम ने कार का पीछा शुरू कर दिया। बताया गया कि नेहरू स्टेडियम क्षेत्र से होते हुए पुलिस ने कार को चाव मंडी स्थित गौशाला की ओर घेर लिया। पुलिस के मुताबिक, कई बार चेतावनी देने के बावजूद वाहन नहीं रुका। इसके बाद पुलिस ने एहतियातन कार के टायर को निशाना बनाकर गोली चलाई। गोली लगने से टायर क्षतिग्रस्त हो गया और कार रुक गई। इसी दौरान कार में सवार एक व्यक्ति खिड़की खोलकर अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दूसरे व्यक्ति को मौके पर ही पकड़ लिया।

हिरासत में लिए गए आरोपी को पूछताछ के लिए गंगनहर कोतवाली लाया गया है। पुलिस उससे उसके फरार साथी, भागने के कारण और संभावित आपराधिक गतिविधियों के संबंध में पूछताछ कर रही है। फिलहाल आरोपी के कब्जे से किसी हथियार की बरामदगी नहीं हुई है।गंगनहर कोतवाली प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि सूचना के आधार पर वाहन का पीछा कर उसे रोकने का प्रयास किया गया था। वाहन नहीं रुकने पर टायर में गोली मारकर उसे रोका गया। एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है, जबकि फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।  

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment