पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ में ऊर्जा निगम की बड़ी लापरवाही 35 वर्षीय मनोज की बिजली का तार ठीक करते समय करंट लगने से मौत

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Sep 16, 2026 10:44 100 views 0 Comments
पिथौरागढ़ में ऊर्जा निगम की बड़ी लापरवाही 35 वर्षीय मनोज की बिजली का तार ठीक करते समय करंट लगने से मौत

पिथौरागढ़ में ऊर्जा निगम के कार्यों में गंभीर लापरवाही के चलते आज तीन बेटियों के सिर से पिता का साया उठ गया। जिला मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर बक्सिल गांव निवासी 35 वर्षीय मनोज राम बिजली विभाग के ठेकेदार के अधीन लाइनों की देखरेख का कार्य करते थे। मंगलवार को उनकी तीसरी बेटी का नामकरण था। इसी दौरान गांव और पेयजल लाइन को जोड़ने वाली विद्युत लाइन में फाल्ट आ गया। इसे ठीक करने के लिए मनोज विद्युत पोल पर चढ़े, उन्होंने पोल पर चढ़ने से पहले शटडाउन भी लिया था। काम करने के दौरान ही अचानक लाइन में करंट आ गया।

करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें जिला चिकित्सालय लाया गया। चिकित्सालय पहुंचने तक उन्होंने दम तोड़ दिया। विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता नितिन गर्खाल ने बताया कि मामले की जांच के लिए आंतरिक कमेटी का गठन कर दिया गया है। कोतवाल ललित मोहन जोशी ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। इस मामले में जांच की जा रही है। इस घटना से बैक्सिल गांव में शोक की लहर छाई हुई है।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment