उधम सिंह नगर

उधम सिंह नगर के बाजपुर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छापेमारी में भारी मात्रा में मिलावटी मावा और कीड़े लगी मिठाइयां बरामद

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Aug 27, 2026 14:35 149 views 0 Comments
उधम सिंह नगर के बाजपुर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छापेमारी में भारी मात्रा में मिलावटी मावा और कीड़े लगी मिठाइयां बरामद

बाजपुर तहसील के सुल्तानपुर पट्टी में जिलाधिकारी के आदेश के बाद राजस्व विभाग और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने मिठाई की दुकानों पर बड़ी कार्रवाई की। एसडीएम बाजपुर के नेतृत्व में हुई छापेमारी के दौरान टीम ने दो मिठाई प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में संदिग्ध और मिलावटी खाद्य सामग्री बरामद की। सबसे पहले टीम ने उत्तराखंड स्वीट्स पर छापेमारी की। यहां करीब 50 किलो खोया और छैना से बनी मिठाइयां कीड़े-मकोड़े युक्त पाई गईं। खाद्य विभाग की टीम ने इन मिठाइयों को मौके पर ही नष्ट कराया। साथ ही खोये के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए। दुकान में गंदगी मिलने पर संचालक के खिलाफ चालान की कार्रवाई भी की गई।

इसके बाद संयुक्त टीम कुलदीप गुप्ता स्वीट्स पहुंची। जांच के दौरान यहां मिल्क पाउडर और रिफाइंड से तैयार कथित मिलावटी मावा और उससे बनी मिठाइयां बरामद हुईं। अधिकारियों के मुताबिक, दुकान संचालक ने मिल्क पाउडर और रिफाइंड से मावा तैयार करने की बात स्वीकार की। छापेमारी के दौरान करीब 80 किलो मिलावटी खोया, 40 किलो मिलावटी बर्फी और डेढ़ कुंतल मिलावटी केक लौज पाया गया। टीम ने दुकान संचालक की सहमति से इन सभी खाद्य पदार्थों को मौके पर ही नष्ट कराया और आवश्यक सैंपल भी लिए।अधिकारियों के अनुसार मामले में एक लाख रुपये तक के जुर्माने की कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन की इस कार्रवाई से मिठाई कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। अधिकारियों ने साफ किया है कि खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment