अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में यूकेडी नेता की पत्नी लता साह ने अपनी 18 वीं शादी की सालगिरह पर की किया आत्मदाह, तनाव में थी महिला

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Jun 08, 2026 16:06 1 views 0 Comments
अल्मोड़ा में यूकेडी नेता की पत्नी लता साह ने अपनी 18 वीं शादी की सालगिरह पर की किया आत्मदाह, तनाव में थी महिला

अल्मोड़ा मुख्यालय के विवेकानंद पुरी वार्ड निवासी यूकेडी नेता के पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई। घटना के बाद स्वजन और आसपास अफरा तफर...

अल्मोड़ा मुख्यालय के विवेकानंद पुरी वार्ड निवासी यूकेडी नेता के पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई। घटना के बाद स्वजन और आसपास अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका मासी महाविद्यालय में योग प्रशिक्षक पद पर तैनात थी। 38 वर्षीय लता साह अपने पति मोहित साह और 13 वर्षीय पुत्र के साथ मुख्यालय के विवेकानंद पुरी में रहती थी। सोमवार को सुबह मोहित साह अपने पुत्र को स्कूल छोड़ने गए थे।

इस बीच लता साह ने किचन का दरवाजा बंद कर वहां अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क लिया और आग लगा दी। आग लगने के बाद धुंआ उठने और चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे। घटना की जानकारी महिला के पति को भी दी, लेकिन जब तक लोग खिड़की दरवाजा तोड़कर महिला के पास पहुंचते तब तक महिला काफी जल चुकी थी। स्थानीय लोगों ने तुंरत महिला को बेस अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि महिला कुछ समय से तनाव में थी। कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रथमदृष्टया आत्महत्या लग रही है।

मृतका लता की सोमवार को 18 वीं सालगिरह थी, सुबह सभी खुश थे, सालगिरह को भव्य बनाने के लिए तैयारियां भी पूरी की गई थी।बताया जा रहा है कि केक आदि भी मंगा लिया गया था। लेकिन खुशियां पल भर में मातम में बदल गई। महिला की मौत से पति बेसुध हो गया, बच्चे का भी रो रोकर बूरा हाल है। लता साह ने करीब 25 दिन पहले भी आत्महत्या का प्रयास किया था। तब महिला मासी में थी, वहां महिला ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया था। हालांकि उस समय डाक्टरों ने समय रहते उपचार कर महिला की जान बचा ली थी। लेकिन फिर सोमवार को महिला ने आत्मदाह का प्रयास किया और जलकर उसकी मौत हो गई।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment