लमगड़ा : आयुर्विद्या कार्यक्रम के अन्तर्गत आयुर्विद्या शिविर का आयोजन किया गया
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Oct 08, 2024 09:57
•
1 views
•
0 Comments
आयुष मान आरोग्य मन्दिर / राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय स्योनानी अल्मोड़ा द्वारा मंगलवार को ग्राम चायखान, ब्लाक लमगड़ा जनपद अल्मोड़ा के राजकीय प्राथमिक व...
आयुष मान आरोग्य मन्दिर / राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय स्योनानी अल्मोड़ा द्वारा मंगलवार को ग्राम चायखान, ब्लाक लमगड़ा जनपद अल्मोड़ा के राजकीय प्राथमिक विद्यालय चायखान मे राष्ट्रीय आयुष मिशन व आयुर्वेदिक एवं यूनानी सेवायें देहरादून उत्तराखण्ड के संयुक्त तत्वाधान में संचालितः आयुर्विद्या कार्यक्रम के अन्तर्गत आयुर्विद्या शिविर का आयोजन किया गया।
राजकीय प्राथमिक विद्यालय चायखान में बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति और योग के प्रति जागरूक किया गया साथ ही साथ बच्चों को पौधे लगाने और उनसे होने वाले फायदे के बारे में बताया गया, जिसमें डॉक्टर गंगवार ने बच्चों को योगा के बारे में जानकारी दी।
जिसमे विद्यालय के विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परिक्षण किया गया तथा योगा, दिनचर्या, ऋतुचर्या, अधारणीय वेग, इत्यादि की जानकारी दी गई तथा निःशुल्क औषधियो का वितरण किया गया तथा पौधारोपण भी किया गया। शिविर का आयोजन चिकित्साधिकारी डा० दीपक गंगवार, अशोक कुमार मिश्रा, सलमान खान, मनोज कुमार द्वारा किया गया। कुल लाभार्थी 5 रहे ।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!