अल्मोड़ा

पत्रकार रमेश चंद्राकर की हत्या के विरोध में अल्मोड़ा में प्रेस क्लब के आह्वान पर पत्रकारों ने निकाला विरोध मार्च

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Jan 11, 2025 13:31 1 views 0 Comments
पत्रकार रमेश चंद्राकर की हत्या के विरोध में अल्मोड़ा में प्रेस क्लब के आह्वान पर पत्रकारों ने निकाला विरोध मार्च

अल्मोड़ा छत्तीसगढ़ में माफिया राज के खिलाफ आवाज उठाने वाले पत्रकार रमेश चंद्राकर की हत्या के विरोध में अल्मोड़ा में प्रेस क्लब के आह्वान पर पत्रकारों...

अल्मोड़ा छत्तीसगढ़ में माफिया राज के खिलाफ आवाज उठाने वाले पत्रकार रमेश चंद्राकर की हत्या के विरोध में अल्मोड़ा में प्रेस क्लब के आह्वान पर पत्रकारों ने विरोध मार्च से निकला। जिसकी बाद पत्रकारों ने देश के राष्ट्रपति प्रधानमंत्री और मुख्य न्यायाधीश को ज्ञापन भेजा।

इस दौरान पत्रकारों ने वर्तमान में पत्रकारों पर आए दिन हो रहे हमले और उनकी हत्या के लिए अपना विरोध दर्ज कराया। पत्रकारों ने माफिया राज के खिलाफ सरकार से सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की और पत्रकार रमेश चंद्राकर के हत्यारे को तुरंत फांसी देने की मांग की गई। पत्रकारों ने कहा कि सरकार पत्रकारों की सुरक्षा के लिए कानून बनाए।

पत्रकारों ने स्थानीय नगर पालिका पार्किंग से गांधी पार्क तक विरोध में मार्च निकाला और गांधी पार्क में एकत्र सभी पत्रकारों ने एक स्वर में भारत सरकार से मांग की की पत्रकारों की सुरक्षा के लिए कानून बनाए जाए और छत्तीसगढ़ में माफिया के खिलाफ आवाज उठाने वाले दिवंगत पत्रकार रमेश चंद्राकर के हत्यारे को तुरंत फांसी दिए जाएं।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment