अल्मोड़ा में मां अंबे इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग में पत्रकारों से की गई अभद्रता, डीएम को ज्ञापन देकर की गई जांच की मांग
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Apr 25, 2026 10:12
•
1 views
•
0 Comments
दिनांक 24.04.2026 को अल्मोड़ा स्थित Maa Ambey Institute of Nursing & Paramedical Sciences में एक गंभीर प्रकरण की सूचना प्राप्त होने पर पत्रकारगण...
दिनांक 24.04.2026 को अल्मोड़ा स्थित Maa Ambey Institute of Nursing & Paramedical Sciences में एक गंभीर प्रकरण की सूचना प्राप्त होने पर पत्रकारगण समाचार संकलन हेतु मौके पर पहुंचे थे। पत्रकारों द्वारा अपना परिचय बताकर वैधानिक रूप से रिपोर्टिंग का कार्य किया जा रहा था।किन्तु संस्थान के प्रबंधक संदीप सिंह ठाकुर द्वारा अचानक आक्रामक एवं अभद्र व्यवहार करते हुए पत्रकारों के साथ बदसलूकी की गई तथा उनके कैमरा एवं माइक आईडी छीन ली गई। इस दौरान पत्रकारों को डराने-धमकाने तथा देख लेने की बात कही गई, जिससे उनके कार्य में गंभीर बाधा उत्पन्न हुई।
यह घटना अत्यंत गंभीर है, क्योंकि यह न केवल पत्रकारों की सुरक्षा पर प्रश्नचिह्न लगाती है. बल्कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 19 (1) (A) के अंतर्गत प्रदत्त अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता एवं प्रेस की स्वतंत्रता का भी उल्लंघन है। इसके अतिरिक्त, स्थानीय स्तर पर यह भी लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही हैं कि उक्त संस्थान द्वारा छात्र-छात्राओं एवं कर्मचारियों का आर्थिक एवं मानसिक शोषण किया जा रहा है। फीस वसूली, अनुचित दबाव, कार्यस्थल व्यवहार तथा अन्य व्यवस्थाओं को लेकर भी कई प्रकार की शिकायतें सामने आई हैं, जिनकी निष्पक्ष जांच अत्यंत आवश्यक है।
साथ ही यह भी संज्ञान में आया है कि संस्थान के प्रथम तल पर एक विद्यालय संचालित किया जा रहा है, जहां छोटे-छोटे बच्चे अध्ययनरत हैं। ऐसे में विद्यार्थियों की सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत आवश्यक है कि भवन की संरचनात्मक स्थिति, अग्नि सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य सुरक्षा मानकों की जांच कराई जाए, ताकि अध्ययनरत छोटे बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।इसके अतिरिक्त, संस्थान का भवन बहुमंजिला (लगभग पांच मंजिला) है, जिसकी संरचनात्मक मजबूती एवं सुरक्षा मानकों का परीक्षण किया जाना भी आवश्यक है।
पत्रकारों ने डीएम से मांग उठाई की उक्त प्रकरण की मजिस्ट्रियल जांच कराई जाए। दोषी प्रबंधक के विरुद्ध सख्त विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। पत्रकारों की सुरक्षा हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएं। संस्थान में छात्र-छात्राओं एवं कर्मचारियों के आर्थिक व मानसिक शोषण के आरोपों की गहन जांच कराई जाए। संस्थान के प्रथम तल पर संचालित विद्यालय की वैधता की जांच की जाए। भवन की संरचनात्मक सुरक्षा, अग्नि सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक मानकों की विस्तृत जांच कराई जाए, विशेषकर छोटे बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए। संबंधित संस्थान की वैधता / मान्यता एवं संचालन की भी जांच कराई जाए, जिससे किसी भी प्रकार की अनियमितता सामने लाई जा सके। महोदय संज्ञान में आया है उक्त संस्थान में राज्य नर्सिंग काउंसिल की शर्तों के अनुरूप मानक पूरे नहीं हैं। अल्मोड़ा के इस स्थान को मान्यता भी नहीं है। बगैर मान्यता के घड़ल्ले से संस्थान में युवाओं को प्रशिक्षण देना भी नियम विरुद्ध है। वास्तव में इसकी भी जांच होनी चाहिए ताकि वास्तविकता सामने आ सके
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!