रुद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग में SDRF ने तिलवाड़ा में नदी के बीच टापू पर फंसी तीन महिलाओं का किया सफल रेस्क्यू

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Jul 28, 2026 16:55 5 views 0 Comments

रुद्रप्रयाग के तिलवाड़ा क्षेत्र में तीन महिलाओं के नदी के बीच बने टापू पर फंस जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही SDRF पोस्ट अगस्तमुनि से अपर उप निरीक्षक हरीश बंगारी के नेतृत्व में टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचने पर ज्ञात हुआ कि तीनों महिलाएं लकड़ी एकत्रित करने के लिए नदी पार गई थीं। इसी दौरान अचानक नदी का जलस्तर बढ़ने से वे बीच धारा में बने टापू पर फंस गईं। 

नदी का बहाव अत्यंत तेज होने के कारण महिलाओं का स्वयं बाहर निकलना संभव नहीं था तथा स्थिति लगातार जोखिमपूर्ण होती जा रही थी। परिस्थितियों का त्वरित आकलन करते हुए SDRF टीम ने रेस्क्यू अभियान प्रारंभ किया। अभियान के दौरान नदी का बहाव अत्यधिक तेज होने के बावजूद SDRF के एक जवान ने अपने प्राणों की परवाह किए बिना सुरक्षा उपकरणों की सहायता से उफनती नदी को पार कर टापू पर फंसी महिलाओं तक पहुंच बनाई। इसके उपरांत टीम ने सुनियोजित एवं समन्वित प्रयासों से तीनों महिलाओं को सुरक्षित रेस्क्यू कर नदी के किनारे ला कर पार कराया।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment