हरिद्वार के कनखल में गंगा में बोलेरो समेत तीन लोग बहे, दो को बचाया, चालक लापता
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Oct 28, 2026 08:01
•
1 views
•
0 Comments
हरिद्वार के कनखल कोतवाली क्षेत्र के बैरागी कैंप में देर शाम गंगा के तेज बहाव में बोलेरो वाहन समेत तीन लोग बह गए, सूचना मिलते ही कनखल पुलिस, जल पुलिस और एसडीआरएफ की संयुक्त टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाया, अभियान के तहत दो युवकों को सुरक्षित गंगा से बाहर निकाल लिया गया, जबकि, बोलेरो वाहन के चालक का कोई पता नहीं चल सका, देर रात में लापता चालक की तलाश में टीमें जुटी रही। पुलिस के मुताबिक, 27 अक्टूबर यानी मंगलवार की शाम बैरागी कैंप में कुंभ मेले के कार्य में लगे मजदूरों और कर्मचारियों ने गंगा में एक वाहन बहने की सूचना दी, घटना बैरागी कैंप के पास बड़े टापू के सामने की है, सूचना पर पुलिस, जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और संयुक्त बचाव अभियान शुरू किया, काफी मशक्कत के बाद नदी में बह रहे दो युवकों को बाहर निकाल लिया गया।
पूछताछ में पता चला कि बोलेरो चालक पुष्कर सिंह (उम्र 38 वर्ष) निवासी सिमलखेत, चौखुटिया, चमोली के सोनप्रयाग से सवारियां लेकर हरिद्वार आया था, सवारियों को छोड़ने के बाद वो दो युवकों हिमांशु रावत पुत्र सुरेंद्र सिंह रावत (उम्र 23 वर्ष) निवासी ग्राम आगर चट्टीथाना गैरसैण (चमोली) और राकेश सिंह पुत्र सरोप सिंह (उम्र 28 वर्ष) निवासी चमोली के साथ बोलेरो धोने के लिए गंगा में उतरा था। इसी दौरान पानी का बहाव तेज होने से तीनों वाहन समेत बहने लगे, दोनों युवकों को बचा लिया गया, लेकिन चालक पुष्कर सिंह लापता है, फिलहाल, कनखल पुलिस, जल पुलिस और एसडीआरएफ की संयुक्त टीम ने गंगा में खोजबीन कर रही है, अंधेरा होने की वजह से परेशानी आ रही है। देवेंद्र सिंह रावत, कनखल कोतवाली प्रभारी ने कहा कि सूचना ही पुलिस मौके पर पहुंची थी, जल पुलिस की मदद से दो लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया, लेकिन चालक का कुछ पता नहीं चल पाया, लापता चालक के परिजनों को सूचना दी गई है, रात के समय भी गंगा में चालक की तलाश जारी है, दोनों युवकों को प्राथमिक उपचार दिया गया है।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!