हरिद्वार

हरिद्वार में पिता-बेटी और दो बहनों की एक साथ उठी अर्थी, दर्दनाक सड़क हादसे में परिवार के 4 लोगों की मौत

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Oct 06, 2026 21:07 • 1 views • 0 Comments
हरिद्वार में पिता-बेटी और दो बहनों की एक साथ उठी अर्थी, दर्दनाक सड़क हादसे में परिवार के 4 लोगों की मौत

हरिद्वार जिले के लक्सर में दर्दनाक हादसे ने एक ही परिवार के चार लोगों की जान ले ली। जन्मदिन समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे परिवार की खुशियां देर रात लक्सर-पुरकाजी मार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। भैंसली वाला गांव के पास तेज रफ्तार डंपर और स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर हो गई। पुलिस के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुजफ्फरनगर जिले का परिवार लक्सर की श्रीराम कॉलोनी में रिश्तेदार के यहां आयोजित जन्मदिन समारोह में शामिल होने आया था।

देर रात समारोह समाप्त होने के बाद परिवार के सात लोग स्कॉर्पियो से वापस मुजफ्फरनगर लौट रहे थे। भैंसली वाला गांव के पास सामने से आ रहे मिट्टी से भरे डंपर ने स्कॉर्पियो को टक्कर मार दी। हादसे में 50 वर्षीय आदेश, उनकी बहनें 35 वर्षीय निशा और 37 वर्षीय राखी तथा आदेश की 12 वर्षीय बेटी की मौत हो गई। आदेश की पत्नी, उनकी बुजुर्ग मां और छह वर्षीय बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है, जबकि चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment