हरिद्वार से देहरादून जा रही उत्तराखंड रोडवेज बस में लगी आग, यात्रियों में हड़कंप
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Nov 19, 2026 15:59
•
13 views
•
0 Comments
हरिद्वार से देहरादून की ओर जा रही उत्तराखंड परिवहन निगम की बस में नेपालीफार्म रायवाला के समीप आग लग गई, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। हालांकि सभी यात्री सुरक्षित उतरने में कामयाब रहे। मौके पहुंची कोतवाली रायवाला पुलिस टीम ने लोगों की मदद से आग को काबू किया। आग लगने का कारण बस में शार्ट सर्किट होना बताया जा रहा है।
वहीं, घटना के दौरान हाइवे पर करीब आधा घण्टा तक यातायात बाधित रहा। घटना गुरुवार दोपहर लगभग 1:45 बजे की है। नेपालीफार्म के पास पहुंचने पर बस के इंजन से अचानक धुआं निकलने लगा। थोड़ी ही देर में बस से आग की लपटें निकलने लगी। चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को किनारे किया और सभी यात्रियों को तुरंत बस से उतरवा दिया। वहीं, यात्रियों की परिवहन निगम की दूसरी बस से गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!

