चमोली के गोपेश्वर में बारिश से सड़कें गदेरे में तब्दील, होटल-दुकानों में घुसा गंदा पानी; बाजार में अफरा तफरी
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Aug 29, 2026 17:18
•
7 views
•
0 Comments
गोपेश्वर में शनिवार को करीब एक घंटे तक हुई तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया। बारिश का पानी सड़कों पर जमा होने के साथ तेज बहाव में बहने लगा। देखते ही देखते सड़कें गदेरे में तब्दील हो गईं। होटल और दो दुकानों में गंदा पानी घुस गया। तेज बारिश के कारण लोगों को आवाजाही में भी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई जगह सड़क पर पानी का बहाव इतना तेज रहा कि लोगों को संभलकर निकलना पड़ा। अचानक हुई बारिश से स्थानीय लोगों और व्यापारियों में अफरा-तफरी का माहौल रहा। बारिश थमने के बाद पानी की निकासी होने पर स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हुई।
प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में आज मौसम विभाग की ओर से तेज दौर की बारिश बताई गई थी। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, चमोली, नैनीताल और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में बिजली चमकने के साथ तेज दौर की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अन्य जिलों में भी तेज दौर की बारिश होने का अनुमान है। आने वाले दिनों की बात करें तो करें तो सप्ताह भर प्रदेश भर में मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहेगा।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!