अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में कोतवाली चौखुटिया पुलिस टीम ने गुमशुदा नाबालिग बालिका को सकुशल किया बरामद

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Oct 27, 2025 11:21 1 views 0 Comments
अल्मोड़ा में कोतवाली चौखुटिया पुलिस टीम ने गुमशुदा नाबालिग बालिका को सकुशल किया बरामद

कोतवाली चौखुटिया पुलिस टीम ने गुमशुदा नाबालिग बालिका को सकुशल किया बरामद दिनांक 26/10/2025 को कोतवाली चौखुटिया क्षेत्र निवासी एक महिला द्वारा अपनी ना...

कोतवाली चौखुटिया पुलिस टीम ने गुमशुदा नाबालिग बालिका को सकुशल किया बरामद दिनांक 26/10/2025 को कोतवाली चौखुटिया क्षेत्र निवासी एक महिला द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री उम्र 17 वर्ष, घर से बिना बताये दिनांक 25/10/2025 को कही चले जाने के संबंध में गुमशुदगी दर्ज करायी गई थी।

प्रभारी निरीक्षक श्री अशोक कुमार कोतवाली चौखुटिया के नेतृत्व में अपर उ0नि0 श्री पुष्कर सिंह खाती व पुलिस टीम द्वारा आवश्यक सुरागरसी-पतारसी करते हुए गुमशुदा नाबालिग बालिका को आज दिनांक 27/10/2025 को धारी, पदमपुरी जनपद नैनीताल क्षेत्र से सकुशल बरामद किया गया। नाबालिग बालिका एवं परिजनों की आवश्यक काउंसिलिंग कर, बालिका को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। माता-पिता ने पुलिस टीम की त्वरित कार्यवाही के लिये आभार व्यक्त किया।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment