अल्मोड़ा में राहुल गांधी के अजीत डोभाल पर टिप्पणी के विरोध में भाजपा ने प्रदर्शन कर पुतला फूंका
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Sep 22, 2026 16:55
•
16 views
•
0 Comments
अल्मोड़ा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को लेकर की गई टिप्पणी के विरोध में चौघानपाटा में प्रदर्शन किया और उनका पुतला फूंका। चौघानपाटा में आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आक्रोश जताया।
भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि रौतेला और दर्जा धारी कुंदन लटवाल समेत कई नेताओं ने कहा कि अजीत डोभाल ने वर्षों तक देश की सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण दायित्व निभाए हैं और उनके प्रति अमर्यादित टिप्पणियां उचित नहीं हैं। भाजपा नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में आलोचना का अधिकार है, लेकिन राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे संवेदनशील विषयों पर राजनीतिक बयानबाजी में मर्यादा बनाए रखनी चाहिए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी से अपनी टिप्पणी को लेकर स्पष्टीकरण देने की मांग भी की।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!