अल्मोड़ा

सेराघाट में जैनल नदी में मिले अज्ञात शव की शिनाख्त

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Jul 07, 2025 12:00 1 views 0 Comments
सेराघाट में जैनल नदी में मिले अज्ञात शव की शिनाख्त

दिनांक 04/07/2025 को सेराघाट थाना धौलछीना जनपद अल्मोड़ा क्षेत्र के जैगन नदी में एक अज्ञात शव बरामद हुआ,शव शिनाख्त के लिये बरामदगी के पश्चात से 72 घंट...

दिनांक 04/07/2025 को सेराघाट थाना धौलछीना जनपद अल्मोड़ा क्षेत्र के जैगन नदी में एक अज्ञात शव बरामद हुआ,शव शिनाख्त के लिये बरामदगी के पश्चात से 72 घंटे मोर्चरी में सुरक्षित रखा गया था। अज्ञात शव की शिनाख्त के लिये धौलछीना पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे थे और सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से भी प्रचार-प्रसार किया जा रहा था।

सोशल मीडिया के माध्यम से परिजनों को सूचना मिलने पर उनके द्वारा थानाध्यक्ष धौलछीना विजय नेगी से संपर्क किया गया।अज्ञात शव की परिजनों द्वारा तस्दीक की गई,जिसकी पहचान विरेन्द्र छिपाल उर्फ बबलू उम्र-37 वर्ष पुत्र जगदीश छिपाल, निवासी-नाचनी पिथौरागढ़ के रुप में हुई।परिजनों द्वारा बताया गया कि विरेन्द्र दिनांक 01/07/2025 को काठगोदाम से दोपहर 1.30 बजे नाचनी के लिये स्कूटी से निकला था,समय 4 बजे सायं कैची पहुंचने के बाद से फोन बंद आ रहा था।

पुलिस टीम द्वारा स्कूटी की तलाश के लिये सर्च अभियान चलाया गया । आज प्रातः स्थानीय लोगों को सेराघाट से लगभग 3 किमी0 अल्मोड़ा की ओर देवी मंदिर के पास गहरी खाई में स्कूटी झाड़ियों व पेड़ों में अटकी दिखाई दी।जिसे परिजनों द्वारा तस्दीक किया गया। पोस्टमार्टम के पश्चात शव को परिजनों के सुपुर्द किया गया। उक्त प्रकरण के सभी बिन्दुओं पर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment