अल्मोड़ा

अल्मोड़ा के गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान ने ‘सेवापर्व’ के अंतर्गत मनाया गया स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Sep 26, 2025 13:15 1 views 0 Comments
अल्मोड़ा के गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान ने ‘सेवापर्व’ के अंतर्गत मनाया गया स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान

सेवापर्व के अवसर पर गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान, कोसी- कटारमल, अल्मोड़ा के EIACP केंद्र द्वारा जनपद बागेश्वर में एक व्यापक स्...

सेवापर्व के अवसर पर गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान, कोसी- कटारमल, अल्मोड़ा के EIACP केंद्र द्वारा जनपद बागेश्वर में एक व्यापक स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इस अभियान के अंतर्गत जनपत में स्थित नुमाइश खेत, तहसील रोड, मंडल सेरा, कठायातबाड़ा, कांडा रोड, भराड़ी स्टैंड तथा मार्केट एरिया जैसे प्रमुख स्थलों पर जन जागरूकता एवं सफाई अभियान चलाया, जिसमे स्थानीय नागरिको एवं व्यापारियों को एकल-प्रयोग प्लास्टिक का प्रयोग करने से पर्यावरण में हो रहे नुकसान के बारे में बताया गया तथा प्लास्टिक का उपयोग अपने दैनिक जीवन में कम से कम करने हेतु प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मिशन लाइफ से जुड़ी जागरूकता बढ़ाई गई तथा आम नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर लगभग 300–350 स्थानीय नागरिकों ने सक्रिय भागीदारी करते हुए स्वच्छता एवं सेवापर्व को सार्थक बनाने में योगदान दिया।

अभियान के संचालन में EIACP केंद्र, जी. बी. पंत पर्यावरण संस्थान के आईटी/जीआईएस अधिकारी रोहन सिंह भाकुनी एवं तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इसके अतिरिक्त टैक्सी यूनियन ने भी सहयोग प्रदान किया और स्थानीय समुदाय को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया। इस अभियान के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि स्वच्छता केवल सरकार या किसी संस्था की ज़िम्मेदारी नहीं, बल्कि यह हर नागरिक का कर्तव्य है।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment