ऋषिकेश में नाबालिग दुष्कर्म मामले में गंगा इन होटल सील, आरोपी मुस्तफा की तलाश तेज
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Sep 05, 2026 19:37
•
7 views
•
0 Comments
ऋषिकेश में नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में एमडीडीए की टीम ने होटल सील कर दिया है। पुराना रेलवे रोड के पास स्थित होटल गंगा इन में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपित सोफियान, निवासी जानसठ को गिरफ्तार किया था।
पूछताछ में पीडिता के होटल से बाहर ले जाने के दौरान होटल के सीसीटीवी कैमरों को बंद कर दिया गया था। इसके आधार पर पुलिस ने होटल मैनेजर वैभव गुप्ता निवासी मार्ग नंबर-दो, देहरादून रोड, ऋषिकेश और होटल संचालक राहुल अग्रवाल निवासी अद्वैतानंद मार्ग, ऋषिकेश को भी गिरफ्तार किया गया था। मामले में मुख्य आरोपित सोफियान के एक और दोस्त मुस्तफा के भी होटल पहुुंचने की जानकारी पुलिस को मिली। उस पर होटल के कमरे में साक्ष्य मिटाने के आरोप हैं।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!