अल्मोड़ा में पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने क्रिकेट टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि के रूप में किया प्रतिभाग
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Feb 28, 2026 10:28
•
1 views
•
0 Comments
अल्मोड़ा बिमोला में आयोजित जय मां भगवती (बिमोला प्रीमियम लीग) का फायनल मुकाबला बिमोला 11 और कुंज बरगल 11 के बीच खेला गया ।इस टूर्नामेंट के शुभारंभ अव...
अल्मोड़ा बिमोला में आयोजित जय मां भगवती (बिमोला प्रीमियम लीग) का फायनल मुकाबला बिमोला 11 और कुंज बरगल 11 के बीच खेला गया ।इस टूर्नामेंट के शुभारंभ अवसर पर पूर्व दर्जा मंत्री बिट्ट् कर्नाटक ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया ।
कार्यक्रम में खिलाड़ियों, आयोजकों और क्षेत्रीय नागरिकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि के आगमन पर आयोजक समिति ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया।अपने संबोधन में बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने युवाओं को खेलों से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि खेल व्यक्ति को शारीरिक रूप से स्वस्थ और मानसिक रूप से मजबूत बनाते हैं।
उन्होंने कहा खेल युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देते हैं। खेल के मैदान में सीखी गई टीमवर्क और नेतृत्व क्षमता जीवन के हर क्षेत्र में काम आती है।कर्नाटक ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि हार-जीत खेल का हिस्सा है, लेकिन असली जीत अनुभव और आत्मविश्वास की होती है। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे अपने बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करें।उन्होंने कहा कि राज्य और देश का नाम रोशन करने के लिए स्थानीय स्तर से ही प्रतिभाओं को पहचानकर उन्हें सही मंच देना आवश्यक है।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान किए।साथ ही सभी प्रतिभागियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। आयोजक समिति ने भी टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में बिट्ट् कर्नाटक ने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी वे क्षेत्र में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए हर संभव सहयोग प्रदान करेंगे। फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल भावना और बेहतरीन प्रदर्शन का परिचय दिया। रोमांचक मुकाबले में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुंज बरगल 11 की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का निर्णय लिया । अपनी पारी खेलते हुए 15 ओवर में कुंज बरगल ने 190 रन बनाये, जिसके जवाब में बिमोला केवल 140 रन ही बना पाए । इस मुकाबले के मेंन ऑफ द मैच जगदीश (राफा) और मेंन ऑफ द सीरीज रवि रहे और इस मुकाबले के निर्णायक अम्पायर राहुल नेगी , विशाल नेगी रहे ।
इस अवसर पर मुख्य रूप से अति विशिष्ट अतिथि भुवन जोशी मा० खेल मंत्री प्रतिनिधि, भरत भूषण ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि, गणेश जलाल स्याही देवी मंडल अध्यक्ष, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पीसी जोशी, जिला पंचायत सदस्य कुंदन राम और कार्यक्रम का संचालन कर रहे मुख्य आयोजक भूपेन्द्र भोज ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि,रमेश चंद्र जोशी पूर्व सैनिक, देवेन्द्र कर्नाटक, कमलेश कर्नाटक, अभिषेक तिवारी,प्रकाश मेहता सहित सैकडों दर्शक उपस्थित रहे ।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!