पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ में नेपाल बॉर्डर के पास SSB कैंप की बैरक में लगी आग, 60 जवानों ने भागकर बचाई अपनी जान

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Oct 02, 2026 21:56 • 11 views • 0 Comments
पिथौरागढ़ में नेपाल बॉर्डर के पास SSB कैंप की बैरक में लगी आग, 60 जवानों ने भागकर बचाई अपनी जान

उत्तराखंड के सीमांत पिथौरागढ़ में नेपाल बॉर्डर के पास एसएसबी यानी सशस्त्र सीमा बल कैंप की एक बैरक में अचानक आग लग गई, जिससे जवानों में अफरा-तफरी मच गई, देखते ही देखते आग भयानक तरीके से फैल गई. ऐसे में 60 जवानों को भागकर अपनी जान बचानी पड़ी, वहीं, दूर तक आग की लपटें नजर आईं, गनीमत रही कि कोई भी जवान आग की चपेट में नहीं आया, जिससे उच्चाधिकारियों ने राहत की सांस ली, पिथौरागढ़ जिले में नेपाल सीमा से सटे धारचूला की व्यास घाटी स्थित गर्त्यांग में 11वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल का कैंप है, बताया जा रहा है कि करीब एक हफ्ते पहले हुई बर्फबारी के बाद इलाके में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, रात को तापमान माइनस में चला गया था, ऐसे में ठंड से बचाव के लिए जवानों ने बैरक के भीतर डीजल से चलने वाला हीटर (बुखारी) जलाया।

अचानक बुखारी में तेज धमाका हुआ और वो फट गई, कुछ ही देर में आग इतनी तेजी से फैली कि पूरी बैरक धधक उठी,बैरक में मौजूद करीब 60 जवानों ने तत्काल मुस्तैदी दिखाते हुए बाहर भागकर अपनी जान बचाई, आग की ऊंची-ऊंची लपटें दूर-दूर तक दिखाई दी. जिससे भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में हड़कंप मच गया, ITBP और ग्रामीणों ने संभाला मोर्चा, आग को दूसरी बैरकों तक फैलने से रोका, हादसे के तुरंत बाद कैंप के जवानों ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। लपटें देखकर पास ही मौजूद आईटीबीपी यानी भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवान और स्थानीय ग्रामीण भी मौके पर दौड़ पड़े।

सभी के सामूहिक और कड़े प्रयासों के बाद आग को अन्य बैरकों तक फैलने से रोक लिया गया, कड़ी मशक्कत के बाद पूरी तरह बुझा दिया गया, अग्निकांड में जवानों का राशन, कपड़े और अन्य सामान जलकर राख हो गया, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी भी जवान को चोट नहीं आई और सभी 60 जवान पूरी तरह सुरक्षित हैं. वहीं, धारचूला एसडीएम आशीष जोशी ने 11वीं वाहिनी एसएसबी डीडीहाट के कमांडेंट के हवाले से घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि "बुखारी फटने से आग लगी थी, फिलहाल, स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और नुकसान का विस्तृत आकलन किया जा रहा है, सभी के सामूहिक और कड़े प्रयासों के बाद आग को अन्य बैरकों में फैलने से रोक लिया गया और कड़ी मशक्कत के बाद पूरी तरह बुझा दिया गया।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment