CM धामी के जाते ही भड़के कांग्रेस MLA, माइक फेंका; मंच पर जमकर तोड़फोड़ के बाद दिया खुला चैलेंज
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Nov 15, 2026 07:13
•
222 views
•
0 Comments
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को पिथौरागढ़ में जौलजीबी मेले का उद्घाटन किया। धामी के कार्यक्रम से जाने के बाद धारचूला विधायक हरीश धामी ने मंच पर जमकर हंगामा किया। विधायक मेले के उद्घाटन के दौरान मंच से नहीं बोल पाए तो उन्होंने जमकर तोड़फोड़ की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। विधायक ने इस पूरे घटनाक्रम को लेकर खुलकर प्रतिक्रिया दी है और इसके साथ ही मुख्यमंत्री धामी को भी खुला चैलेंज दिया है। कांग्रेस उत्तराखंड के एक्स हैंडल पर जारी एक वीडियो में ‘हम धारचूला मुनस्यारी के लोगों ने हमेशा अतिथि को भगवान के रूप में माना है जबकि हमारे संगठन की ओर से यह था कि मुख्यमंत्री का विरोध होगा। बेटी अंकिता भंडारी के मामले में, कनार के सड़क के मामले में और धारचूला मुनस्यारी के पिथौरागढ़ जिले के मुद्दों को लेकर। लेकिन मैंने सबसे बात की और अपने संगठन के अध्यक्ष जी से भी कहा कि हमारे यहां मेले में यह प्रथा रही है कि हम हमेशा अतिथि को भगवान के रूप में मानते हैं तो हम उसका विरोध नहीं करेंगे बल्कि मंच पर जब मुझे बोलने का मौका मिलेगा तो मैं यहां की जो समस्याएं हैं उन्हें मुख्यमंत्री के सामने रखूंगा।
उन्होंने आगे कहा ‘मैं उसी उम्मीद में था। पहले केंद्रीय राज्य मंत्री बोले और उनको इतनी भी शर्म नहीं आई। परसों ही एक आठ साल के बच्चे की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जिस तरह के सड़क का हालात बने हैं हुए उसमें भी वे अपनी सरकार की तारीफ करते दिखे। दूसरा मुख्यमंत्री जी बोले और जाने लगे तो मैंने माइक पकड़ा और बोलने लगा तो सरकार और मुख्यमंत्री के दबाव में माइक बंद कर दिया। ये कहीं जायज है? क्या यहां का विधायक होने के नाते मुझे बोलने का अधिकार नहीं था? मैं मानता हूं कि तैष में अपने क्षेत्र की अवहेलना को देखते हुए मेरे से कुछ गलतियां हुई होंगी। मैं उसके लिए आप सब से क्षमा मांगता हूं। लेकिन मैं इतना भा कहना चाहता हूं कि मैंने न डरना सीखा और न ही झूकना। जब गलत होता है तब मैं झूकता भी हूं और डरता भी हूं। इसलिए मैंने खुले मंच से मुख्यमंत्री को चैलेंज किया। अगर है तुम में दम तो 2027 का चुनाव धारचूला से लड़कर दिखाओ। और अगर मेरे दल ने अनुमति दी तो जहां से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चुनाव लड़ेंगे मैं वहां से लड़ने को तैयार हूं। और इसको जमीन पर पटकने के लिए तैयार हूं। क्योंकि आज तक लोगों ने सुना था कि धाकड़ धामी हैं ये धाकड़ नहीं डरपोक धामी है। ये जिस विधायक के क्षेत्र और जिसकी अध्यक्षता में कार्यक्रम हो रहा है उसकी बात सुनने को तैयार नहीं।
आपको बता दें कि सीएम के जाने के बाद विधायक ने मंच से जनता को संबोधित करना चाहा तो उनका माइक बंद कर दिया गया था। इसके बाद गुस्से में विधायक साउंड वालों के पास जा पहुंचे और कथित तौर पर साउंड वालों के साथ धक्का-मुक्की की। इस दौरान विधायक के समर्थकों ने भी जमकर हंगामा किया।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!

