नैनीताल

नैनीताल के ज्योलीकोट में राशन-पटाखों से भरे ट्रक में लगी आग, जोरदार धमाकों से दहशत

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Oct 13, 2026 08:56 • 7 views • 0 Comments
नैनीताल के ज्योलीकोट में राशन-पटाखों से भरे ट्रक में लगी आग, जोरदार धमाकों से दहशत

नैनीताल शहर के समीपवर्ती ज्योलीकोट क्षेत्र में पहाड़ की ओर जा रहे ट्रक में अचानक आग लग गई। आग की लपटों के साथ तेज धमाकों ने क्षेत्रवासियों की भी नींद उड़ा दी। राहगीरों ने वाहन चालक को तो किसी तरह बाहर निकाला, लेकिन देखते ही देखते वाहन आग के गोले में तब्दील हो गया। घटना से क्षेत्र में खलबली मच गई। वाहन में राशन सामग्री के साथ दीपावली के लिए आतिशबाजी को पटाखे भी लेकर जाने की बात सामने आई है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि वाहन संख्या Uk04cb 2466 का चालक दीप सिंह बिष्ट हल्द्वानी से राशन, पटाखे, पेंट और अन्य सामान लेकर द्वाराहाट जा रहा था। 

बताया गया है कि मंगलवार सुबह जब ये ट्रक द्वाराहाट ओर जा रहा था तभी ज्योलीकोट के समीप पहुंचते ही अचानक इसके पिछले हिस्से में आग लग गई। ड्राइवर को आग की जानकारी लगने से पहले ही ट्रक में तेज आवाज के साथ पटाखे फूटने लगे, जिससे आसपास के ग्रामीणों की भी नींद उड़ गई। देखते ही देखते आग ने ट्रक के पिछले हिस्से को चपेट में ले लिया। राहगीरों और ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए किसी तरह चालक को बाहर निकाला। सड़क पर यातायात पूरी तरह बाधित होने के साथ ही घटना से मौके पर अफरा तफरी मची हुई है। लोगों की सूचना पर पहुंची ज्योलीकोट चौकी पुलिस आग बुझाने की कोशिश की। कड़ी मेहनत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment