उत्तराखंड में SIR प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 9.31 लाख वोटर बाहर
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Oct 03, 2026 13:56
•
95 views
•
0 Comments
उत्तराखंड में एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आज अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई, जिसके प्रदेश के कुल 9,31,685 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से बाहर हुए हैं। जिन मतदाताओं के वोट कट गए होंगे, उन्हें दोबारा फॉर्म-6 भरकर वोट बनवाने का मौका मिलेगा। एसआईआर के दौरान मतदाता सूची में कई स्तरों पर सत्यापन और नए मतदाताओं को जोड़ने की प्रक्रिया की गई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने प्रेस वार्ता में बताया कि उत्तराखंड में एसआईआर की प्रक्रिया आठ जून से शुरू हुई थी। उस समय प्रदेश में कुल 79 लाख मतदाता दर्ज थे। इसके बाद 14 जुलाई को ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी की गई। ड्राफ्ट सूची में प्रदेश में करीब 71,33,785 मतदाता रह गए थे। मतदाताओं को गणना प्रपत्र भेजे गए थे, जो सात जुलाई तक भरकर वापस लिए गए। इसके बाद 14 जुलाई को आयोग ने ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी की।
14 जुलाई से 13 अगस्त दावे और आपत्तियां दर्ज करने का मौका दिया गया। 10 जुलाई से 28 सितंबर तक दावे-आपत्तियों की सुनवाई, निस्तारण किया गया। पहले अंतिम मतदाता सूची 15 सितंबर को जारी होनी थी लेकिन बाद में चुनाव आयोग ने पांच जिलों के मतदाताओं का यूपी के सीमावर्ती जिलों से सत्यापन के चलते तिथि बदलकर तीन अक्तूबर कर दी थी। छूटे हुए, नए मतदाताओं को फॉर्म-6 भरकर दोबारा मतदाता बनने का मौका दिया जाएगा। एसआईआर की पूरी प्रक्रिया के बाद अब प्रदेश की अंतिम मतदाता सूची में कुल 71,58,949 मतदाता दर्ज हैं। इनमें 1,29,872 नए मतदाता भी शामिल किए गए हैं। इस तरह अंतिम सूची में ड्राफ्ट मतदाता सूची की तुलना में मतदाताओं की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। बताया कि अब नए मतदाता शामिल करने का विशेष अभियान चलेगा।
निर्वाचन विभाग की ओर से एसआईआर के दौरान मतदाता सूची में दर्ज नामों का सत्यापन किया गया। इसके साथ ही पात्र नए मतदाताओं को सूची में शामिल करने की प्रक्रिया भी पूरी की गई। अंतिम सूची जारी होने के साथ ही प्रदेश में मतदाताओं की संख्या को लेकर तस्वीर स्पष्ट हो जाएगी। एसआईआर जब शुरू हुआ 79,60,762 मतदाता, 14 जुलाई को ड्राफ्ट लिस्ट आई तो संख्या 71,33,785 मतदाता बचे, अंतिम सूची के बाद 71,58,949 मतदाता, नए मतदाता 1,29,872 मतदाता, एसआईआर में कटे 1,04,708 मतदाता
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!