नहीं रहे अल्मोड़ा के प्रसिद्ध लोक गायक दीवान सिंह कनवाल का कल दे रात निधन, लोक कलाकारों में शोक
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Mar 11, 2026 04:29
•
1 views
•
0 Comments
उत्तराखंड के हमारे अल्मोड़ा की शान दीवान सिंह कनवाल के निधन की खबर से सभी अल्मोड़ा के निवासी स्तब्ध हैं दीवान सिंह कनवाल कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे...
उत्तराखंड के हमारे अल्मोड़ा की शान दीवान सिंह कनवाल के निधन की खबर से सभी अल्मोड़ा के निवासी स्तब्ध हैं दीवान सिंह कनवाल कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। दीवान सिंह कनवाल एक प्रसिद्ध लोक कलाकार थे , उनके सभी गाने आप सभी ने कभी ना कभी अवश्य सुने ही होंगे, उसके अलावा वो एक अभिनेता भी थे हुक्का क्लब के रामलीला में उनके द्वारा हमेशा यादगार अभिनय किया जाता था। दीवान सिंह कनवाल प्रथम कुमाऊँनी फिल्म मेघा आ जो की हमारे जीवन सिंह बिष्ट ( SBI ) वालों द्वारा बनाई गई थी, उसके गाने यो डानो को पारा से उन्हें प्रसिद्धि मिली, उसके उपरांत उनके गाये सभी गानों द्वारा उन्होंने अपनी अलग पहचान मिली।
कुछ समय पहले डॉ0 अजय तथा दीवान सिंह कनवाल की जोड़ी द्वारा गाया गाना द्वि दिनों को दयार द्वारा न केवल शेर दा को अमर करने का काम किया गया ब्लकि इस गीत द्वारा उन्होंने अपनी गायिकी का पुन: लोहा भी सबसे मनवाया, दीवान सिंह कनवाल के निधन पर सभी लोग कलाकारों ने शोक गति किया है, साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उनके चले जाने से संगीत जगत को एक बहुत बड़ा धक्का लगा है, जिसे भरना फिलहाल अभी आसान नहीं, वह नए लोक कलाकारों के लिए एक प्रेरणा स्रोत थे जो की हमेशा लोगों में याद किए जाएंगे।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!