अल्मोड़ा के डाइट में शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने नवनियुक्त शिक्षकों को वितरित किए नियुक्ति पत्र
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Jul 27, 2026 20:00
•
117 views
•
0 Comments
अल्मोड़ा से शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कई बड़े ऐलान किए हैं। मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में भीख मांगने वाले बच्चों के लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर हॉस्टल बनाए गए हैं, प्रदेश के 22 हजार स्कूलों में शौचालय बनाए जाएंगे और राज्य का एक भी स्कूल बंद नहीं होगा। इतना ही नहीं, उन्होंने दावा किया कि अगर किसी गांव में सिर्फ एक बच्चा भी होगा तो वहां स्कूल चलता रहेगा। मंत्री ने यह भी कहा कि हर स्कूल में वंदे मातरम्, राष्ट्रगीत, गीता और मातृभाषा का अध्ययन अनिवार्य किया गया है। इन बयानों ने शिक्षा और सरकारी नीतियों पर नई बहस छेड़ दी है। अल्मोड़ा के डायट परिसर में नव नियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित करने पहुंचे शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सरकार की शिक्षा नीति का जोरदार बचाव किया।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देश का ऐसा राज्य बन चुका है जहां सबसे अधिक लड़के और लड़कियां उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। मंत्री ने कहा कि राज्य में किसी भी सरकारी स्कूल को बंद नहीं किया जाएगा। उनका कहना था कि यदि किसी गांव में केवल एक छात्र भी होगा तो भी वहां स्कूल संचालित रहेगा। साथ ही उन्होंने घोषणा की कि प्रदेश के 22 हजार स्कूलों में शौचालय बनाए जाएंगे और भीख मांगने वाले बच्चों के लिए सुभाष चंद्र बोस के नाम से हॉस्टल स्थापित किए गए हैं। डॉ. रावत ने यह भी कहा कि सभी स्कूलों में वंदे मातरम्, राष्ट्रगीत, गीता और मातृभाषा का अध्ययन अनिवार्य किया गया है। उन्होंने नव नियुक्त शिक्षकों से शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने की अपील की।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!