अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.4 मापी गई तीव्रता, लोग निकले घरों से

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Oct 06, 2026 22:38 • 107 views • 0 Comments
अल्मोड़ा में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.4 मापी गई तीव्रता, लोग निकले घरों से

अल्मोड़ा में रात 10:27 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। एंड्रॉयड अर्थक्वेक अलर्ट सिस्टम (Android Earthquake Alerts System) के अनुसार, इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.4 अनुमानित की गई है। भूकम्प का केंद्र उत्तराखंड के खादून लगा गवाली (Khadun Laga Gawali) के समीप लगभग 22 किलोमीटर दूर स्थित दर्ज किया गया है। आज समय आज रात 10:23 बजे (IST)। भूकम्प की तीव्रता: 4.4 मैग्नीट्यूड।  

प्रभावित क्षेत्र में नंदा देवी नेशनल पार्क, देहरादून, हरिद्वार, पिथौरागढ़ और आसपास के गढ़वाल व कुमाऊं के अल्मोड़ा विभिन्न इलाकों में झटके महसूस किए गए हैं। स्थानीय स्थिति में भूकंप के झटके महसूस होते ही कई इलाकों में लोग सुरक्षा के दृष्टिकोण से अपने घरों से बाहर निकल आए। फिलहाल आधिकारिक एजेंसियों ( National Center for Seismology) द्वारा अंतिम और विस्तृत विवरण का इंतजार किया जा रहा है। राहत की बात यह है कि प्राथमिक स्तर पर किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है।  

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment