अल्मोड़ा

अल्मोड़ा पुलिस की तत्परता से धारानौला बस स्टैंड से बस लेकर भागे संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस जवान ने पकड़ा सभी यात्रि सुरक्षित

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Mar 15, 2026 13:00 1 views 0 Comments
अल्मोड़ा पुलिस की तत्परता से धारानौला बस स्टैंड से बस लेकर भागे संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस जवान ने पकड़ा सभी यात्रि सुरक्षित

अल्मोड़ा में चालक-परिचालक के बस से दूर व चाबी छोड़कर जाने का उठाया फायदा, कल दिनांक 14.03.2026 को धारानौला बस स्टैंड, अल्मोड़ा में एक बस हल्द्वानी जा...

अल्मोड़ा में चालक-परिचालक के बस से दूर व चाबी छोड़कर जाने का उठाया फायदा, कल दिनांक 14.03.2026 को धारानौला बस स्टैंड, अल्मोड़ा में एक बस हल्द्वानी जाने हेतु यात्रियों के लिए खड़ी थी। बस के चालक एवं परिचालक पास के एक होटल में भोजन करने के लिए चले गए। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति बस में जाकर चालक की सीट पर बैठा और बस को स्टार्ट कर पाँच यात्रियों को लेकर हल्द्वानी की ओर निकाल पड़ा। घटना की जानकारी मिलते ही बस के वास्तविक चालक एवं परिचालक तत्काल निकटवर्ती चौकी धारानौला को सूचना दी। सूचना प्राप्त होते ही चौकी में मौजूद हेड कांस्टेबल आसिफ हुसैन द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए परिचालक को साथ लेकर बस का पीछा किया गया।

पुलिस जवान की तत्परता के चलते बस को कर्बला तिराहा के पास सुरक्षित तरीके से रोक लिया गया तथा बस को लेकर जा रहे व्यक्ति अब्दुल अमीर खान उम्र लगभग 28 वर्ष पुत्र मोहम्मद अब्दुल अमीर निवासी भवाली जनपद नैनीताल को पकड़कर हिरासत में लिया गया। इसके बाद उसे चौकी धारानौला लाया गया। पूछताछ के उपरांत उक्त व्यक्ति के परिजनों को चौकी बुलाकर पुलिस अधिनियम के तहत चालान कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई। पुलिस जवान की त्वरित एवं सतर्क कार्रवाई से बस में सवार यात्रियों की सुरक्षित करते हुए संभावित दुर्घटना अथवा किसी अप्रिय घटना को समय रहते सुरक्षित किया गया।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment