जिलाधिकारी व एसएसपी का नशामुक्ति केंद्र औचक निरीक्षण,उपचार प्रकिया को सुद्दढ़ करने के लिए स्टॉफ को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Dec 01, 2025 10:44
•
1 views
•
0 Comments
जिलाधिकारी व एसएसपी का नशामुक्ति केंद्र का निरीक्षण,उपचार प्रकिया को सुद्दढ़ करने के लिए स्टॉफ को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश उपचाराधीन व्यक्तियों द्वारा...
जिलाधिकारी व एसएसपी का नशामुक्ति केंद्र का निरीक्षण,उपचार प्रकिया को सुद्दढ़ करने के लिए स्टॉफ को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश उपचाराधीन व्यक्तियों द्वारा कुशल व्यवहार और सहयोग किये जाने पर आउटडोर गतिविधियां व खेलकूद के आयोजन का दिया आश्वासन आज दिनांक- 01.12.2025 को अंशुल सिंह जिलाधिकारी अल्मोड़ा व देवेन्द्र पींचा, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा राजकीय नशामुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र अल्मोड़ा का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया।
इस दौरान नशामुक्ति केंद्र में लगे सीसीटीवी कैमरों का निरीक्षण कर उपलब्ध सुविधाओं, उपचार प्रक्रिया, काउंसलिंग व्यवस्था, साफ-सफाई, सुरक्षा मानकों का विस्तृत जायजा लिया गया। उपचाराधीन 26 व्यक्तियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को जाना। साथ ही स्टाफ से केन्द्र की कार्यप्रणाली, चिकित्सा सेवाओं के बारे में विस्तृत जानकारियां प्राप्त की गयी। इस दौरान एसएसपी अल्मोड़ा ने युवाओं को जागरुक करते हुए कहा कि हम सभी को अपने जीवन के महत्व को समझना होगा कि हमारा जीवन कितना अमूल्य है और हमारे जीवन से कितने लोगों की खुशियाँ जुड़ी है।
आपका जीवन तभी सार्थक है जब आपके अच्छे कार्यो से आपकी व आपके माता-पिता की पहचान हो। समाज में नाम रोशन करने के लिए हमेशा अच्छा कार्य करने एवं भविष्य में किसी भी प्रकार के नशीली पदार्थों से दूर रहने की प्रेरणा दी गयी। इस दौरान एसएसपी अल्मोड़ा ने उपचाराधीन व्यक्तियों को आश्वासन दिया कि उनके द्वारा सहयोग एवं सकारात्मक व्यवहार करने पर समय-समय पर आउटडोर गतिविधियां व खेलकूद आयोजित किये जाएंगे।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!