अल्मोड़ा में सड़क निर्माण में देरी बर्दाश्त नहीं,जनता के अधिकारों की लड़ाई जारी रहेगी- वैभव पांडे
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Aug 01, 2026 14:09
•
14 views
•
0 Comments
अल्मोड़ा-नगर कांग्रेस कमेटी अल्मोड़ा के नगर महामंत्री वैभव पांडेय ने कहा कि क्षेत्र की जर्जर सड़कें केवल विकास का नहीं,बल्कि आम जनता की सुरक्षा और उनके मूल अधिकारों का विषय हैं। कांग्रेस पार्टी लंबे समय से खराब सड़कों के मुद्दे को प्रमुखता से उठाती रही है और आगे भी जनता के हितों की इस लड़ाई को पूरी मजबूती के साथ जारी रखेगी।उन्होंने कहा कि कांग्रेस की स्पष्ट मांग है कि प्रत्येक नागरिक को सुरक्षित,गुणवत्तापूर्ण और बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध कराई जाए। मानसून के कारण निर्माण कार्य प्रभावित होना स्वाभाविक है,लेकिन जैसे ही मौसम अनुकूल होगा,प्रशासन को अपने पूर्व में दिए गए आश्वासन के अनुरूप बिना किसी अनावश्यक देरी के सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ करना चाहिए।
वैभव पांडेय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस पूरे मामले पर लगातार नजर बनाए हुए है और सड़क निर्माण कार्य पूर्ण होने तक प्रशासन से जवाबदेही मांगती रहेगी।उन्होंने कहा कि जनता को केवल आश्वासन नहीं बल्कि धरातल पर विकास कार्य दिखाई देने चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा जनहित के मुद्दों पर मुखर रही है और भविष्य में भी जनता की आवाज़ को पूरी मजबूती से उठाती रहेगी।किसी भी प्रकार का दबाव,भय या राजनीतिक दमन कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लोकतांत्रिक संघर्ष को कमजोर नहीं कर सकता।कांग्रेस शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से जनता के अधिकारों की लड़ाई निरंतर लड़ती रहेगी।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!