अल्मोड़ा के दो मामलों में शातिर अभियुक्तों को भेजा सलाखों के पीछे, चोरी की शत-प्रतिशत सामग्री बरामद
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Oct 03, 2026 21:24
•
47 views
•
0 Comments
अल्मोड़ा में दिनांक 01.10.2026 को हनुमंत सावंत, निवासी जौहरी बाजार, अल्मोड़ा द्वारा कोतवाली अल्मोड़ा में तहरीर दी गई कि दिनांक 30.09.2026 की रात्रि में उनकी ज्वैलरी की दुकान रूद्रा इंटरप्राइजेज, जौहरी बाजार से अज्ञात व्यक्तियों द्वारा पुरानी चैनपट्टी, शुद्ध चांदी तथा तांबे व जस्ते के टुकड़े आदि चोरी कर लिए गए हैं। तहरीर के आधार पर कोतवाली अल्मोड़ा में एफआईआर संख्या 106/2026, धारा 305(A)/331(4) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।दिनांक 02.10.2026 को हरीश चन्द्र जोशी, निवासी ट्रांसपोर्ट नगर निगम, अल्मोड़ा द्वारा तहरीर दी गई कि दिनांक 27-28.09.2026 के मध्य अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनके गोदाम, ट्रांसपोर्ट नगर निगम कॉम्प्लेक्स, माल रोड अल्मोड़ा से सरसों के तेल के 07 टिन एवं गोदरेज कंपनी का एक फ्रिज चोरी कर लिया गया है।
इस संबंध में कोतवाली अल्मोड़ा में एफआईआर संख्या 107/2026, धारा 305(A)/331(4) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया, चंद्रशेखर घोडके, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा चोरी की घटनाओं का संज्ञान लेते हुए द्वारा संबंधित अधिकारियों को घटनाओं का शीघ्र अनावरण करने एवं संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिसके क्रम में सीओ अल्मोड़ा बलवन्त सिंह रावत के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा ठोस सुरागरसी-पतारसी एवं सर्विलांस की सहायता से संदिग्धों की लोकेशन ट्रेस करते हुए दिनांक 02.10.2026 को दोनों चोरी की घटनाओं में संलिप्त दो अभियुक्तों को अल्मोड़ा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर दोनों घटनाओं से संबंधित चोरी की शत-प्रतिशत सामग्री बरामद की गई। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के उपरांत संबंधित अभियोगों में धारा 317(2) भारतीय न्याय संहिता की वृद्धि कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त विनोद सार्की, उम्र लगभग 21 वर्ष, पुत्र डिल्ली सार्की, निवासी ग्राम लालू, थाना खुलालू, जिला कालीकोट, नेपाल, नेत्र सार्की, उम्र लगभग 20 वर्ष, पुत्र जीता सार्की, निवासी ग्राम लालू, थाना खलालू, जिला कालीकोट, नेपाल। बरामद सामान का विवरण एफआईआर संख्या 106/2026 में बरामद सामान 482 ग्राम शुद्ध चांदी, 497 ग्राम चांदी से निर्मित आभूषण (01 माला, 01 लक्ष्मी की मूर्ति, 20 पायल, 03 धागुले, 01 छल्ला, 01 छत्र, 06 बिछुए एवं सफेद धातु का एक टूटा पेंडल), चांदी की सिल्ली पर लगने वाली 01 मुहर, एक पारदर्शी पन्नी में तांबा, 148 ग्राम कैडमियम एवं जस्ते के टुकड़े, एफआईआर संख्या 107/2026 में बरामद सामान में सरसों के तेल के 07 टिन,गोदरेज कंपनी का 01 फ्रिज, पुलिस टीम में उ0नि0 अनिल जोशी, चौकी प्रभारी बेस, कोतवाली अल्मोड़ा, अपर उ0नि0 कैलाश जोशी, कोतवाली अल्मोड़ा, कानि0 खुशाल राम, कोतवाली अल्मोड़ा, कानि0 विजय कार्की, कोतवाली अल्मोड़ा, कानि0 राकेश खेतवाल, एसओजी अल्मोड़ा।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!