उधम सिंह नगर

उधम सिंह नगर के सिरौलीकला नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस ने फहराया जीत का परचम, राशिदा बेगम बनीं चेयरमैन

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Oct 07, 2026 20:57 • 178 views • 0 Comments
उधम सिंह नगर के सिरौलीकला नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस ने फहराया जीत का परचम, राशिदा बेगम बनीं चेयरमैन

उद्यम सिंह नगर के सिरौलीकला नगर पालिका में कांग्रेस को बड़ी सफलता मिल गई है। यहां पालिकाध्यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्याशी राशिदा बेगम 1765 वोटो से जीत हासिल कर ली हैं। उन्होंने निर्दलीय फरहीन जहां को हराया है। राशिदा बेगम शुरू से ही बढ़त बनाई हुई थीं। सिरौलीकला नगर पालिका चुनाव में 22 सितंबर को मतदान हुआ था।

11591 मतदाताओं में से 9721 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया था। इनमें 4924 पुरुष और 4797 महिला मतदाता शामिल थीं। यहां शांतिपूर्ण मतदान रहा था। यहां कांग्रेस ने राशिदा बेगम को प्रत्याशी बनाया था तो निर्दलीय फरहीन जहां मैदान में थीं। फरहीन जहां पूर्व प्रधान नासिर हुसैन की बेटी हैं। चेयरमैन बनीं राशिदा बेगम नगर पालिका किच्छा के तत्कालीन बोर्ड में सभासद भी रहीं हैं।

 

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment