अल्मोड़ा के सोमेश्वर में सड़कों के गड्ढों पर कांग्रेस का अनोखा विरोध प्रदर्शन, सड़कों पर बने गढ्ढों पर बैठकर किया विरोध प्रदर्शन
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Aug 06, 2026 16:11
•
9 views
•
0 Comments
अल्मोड़ा के सहमेश्वर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में क्षेत्र की बदहाल सड़कों और लगातार बढ़ते गड्ढों को लेकर गुरुवार को अनोखे अंदाज़ में विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों को व्यंग्यात्मक रूप से "स्विमिंग पूल" और "खाल-खंतियाँ" का नाम देते हुए राज्य की कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्या के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने व्यंग्यात्मक शैली में मंत्री महोदया से "क्षमा याचना" करते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता इन गड्ढों को विकास समझने की भूल कर रही थी, जबकि वास्तव में ये तो "स्विमिंग पूल" और "खाल-खंतियाँ" हैं। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि क्षेत्र की सड़कें बदहाल स्थिति में हैं, जिससे आम जनता, स्कूली बच्चों और वाहन चालकों को प्रतिदिन भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजू भट्ट की अध्यक्षता में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष श्री भुवन दोसाद, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्री किशोर नयाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्री सुरेश बोरा, जिला पंचायत सदस्य पल्यूड़ा श्री संतोष कुमार, श्री प्रकाश खाती, श्री लक्ष्मण मेहरा, श्री कैलाश कुमार, श्री हीरा मेहरा, श्री राजेन्द्र बोरा सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार से क्षेत्र की जर्जर सड़कों का शीघ्र सुधार कराने की मांग करते हुए कहा कि यदि जल्द ही प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो जनहित में आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!