अल्मोड़ा जिला अस्पताल शिफ्ट करने के प्रस्ताव पर कांग्रेस का विरोध, विधायक मनोज तिवारी की सड़कों पर उतरने की चेतावनी
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Aug 24, 2026 17:27
•
30 views
•
0 Comments
अल्मोड़ा में जिला चिकित्सालय को रानीखेत स्थानांतरित किए जाने की चर्चाओं के बीच कांग्रेस ने इसका कड़ा विरोध जताया है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि जिला अस्पताल को अल्मोड़ा से हटाना जनहित के खिलाफ होगा और इससे क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि सरकार एक सोची-समझी साजिश के तहत अल्मोड़ा के जिला चिकित्सालय को रानीखेत शिफ्ट करने का प्रयास कर रही है, जो पूरी तरह गलत है। उन्होंने कहा कि जिला चिकित्सालय वर्षों से अल्मोड़ा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहा है, ऐसे में इसे अन्यत्र स्थानांतरित करना जनता के साथ अन्याय होगा।
विधायक मनोज तिवारी ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जिला चिकित्सालय को अल्मोड़ा से स्थानांतरित करने का कोई निर्णय लिया गया तो कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता और आम जनता के साथ मिलकर कांग्रेस सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी और किसी भी कीमत पर जिला अस्पताल को अल्मोड़ा से बाहर नहीं जाने देगी।कांग्रेस नेताओं ने सरकार से जनभावनाओं का सम्मान करते हुए जिला चिकित्सालय को यथास्थान बनाए रखने की मांग की है।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!