अल्मोड़ा

द्वाराहाट में भाजपा और कांग्रेस के बीच चल रहे विवाद के बाद कांग्रेस विधायक मदन बिष्ट ने की प्रेस वार्ता

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Jun 26, 2026 02:25 1 views 0 Comments
द्वाराहाट में भाजपा और कांग्रेस के बीच चल रहे विवाद के बाद कांग्रेस विधायक मदन बिष्ट ने की प्रेस वार्ता

अल्मोड़ा के द्वाराहाट विकासखंड में मोदी सरकार के 12 वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित बहुउद्देशीय सरकारी शिविर में विवादित बयान के बाद द्वाराहाट विधायक अल्...

अल्मोड़ा के द्वाराहाट विकासखंड में मोदी सरकार के 12 वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित बहुउद्देशीय सरकारी शिविर में विवादित बयान के बाद द्वाराहाट विधायक अल्मोड़ा पहुंच कर प्रेस वार्ता की। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने उस दिन हुए पूरे घटनाक्रम को प्रेस के सामने रखा। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यक्रम के दौरान सरकारी कर्मचारी सीडीओ के साथ बैठे थे। सरकारी कार्यक्रम मैं सरकारी कर्मचारी के बदले बीजेपी के जिलाध्यक्ष कार्यक्रम का संचालन कर रहे थे जिसका विरोध किया गया। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत कार्य तो किए गए।

जल जीवन मिशन के तहत सरकार ने पाइप और नल लगा तो दिए लेकिन उनमें अभी तक पानी नहीं आया है।आधी योजनाएं अभी भी अधूरी है। वहीं उन्होंने द्वाराहाट में हुए विरोध पर विधायक ने कहा कि नोक झोंक को लेकर कहा कि पुतला क्यों जला रहे हो मैं तो यहां पर खड़ा हूं मेरे को जलाओ इतने में हमारे कांग्रेस कार्यकर्ता मौके पर पहुँचे और उनके साथ बहस शुरू हुई। उन्होंने बीजेपी को चेतावनी देते हुए कहा कि हम इनसे डरने वाले नहीं है और कौन सा हम डर के थोड़ी रहेंगे। इनका जवाब इनके हिसाब से देंगे।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment