अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में 9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत में कई लम्बित मामलों पर सुलह समझौते कराए गए

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत May 09, 2026 10:38 1 views 0 Comments
अल्मोड़ा में 9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत में कई लम्बित मामलों पर सुलह समझौते कराए गए

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार दिनाँक 09 मई, 2026 को जनपद के समस्त न्यायालय...

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार दिनाँक 09 मई, 2026 को जनपद के समस्त न्यायालयों / वाहय न्यायालयों एवं तहसील न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में मामलों के निस्तारण हेतु जनपद अल्मोड़ा हेतु 03 बैंच एवं वाहय न्यायालयों हेतु 01 बैंच तथा कुल 04 बैंच बनायी गयी। परिवार न्यायाधीश अल्मोड़ा की गठित बैंच संख्या 01 के समक्ष निस्तारण हेतु परिवार न्यायालय अल्मोड़ा के वैवाहिक वाद/ पारिवारिक वाद से सम्बन्धित कुल 03 लम्बित मामले निस्तारण हेतु रखे गये। उक्त गठित बैंच द्वारा परिवार न्यायालय के वैवाहिक वाद/पारिवारिक वाद से सम्बन्धित कुल 03 लम्बित मामलों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर किया गया जिसमें कुल सुलह समझौता राशि रुपया 2,96,000/- रही।

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की गठित बैंच संख्या 2 के समक्ष निस्तारण हेतु न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अल्मोड़ा न्यायालय से सम्बन्धित क्रिमिनल कम्पाउण्डेबल के 02 वाद, कम्पाउण्डेबल ट्रैफिक चालान से सम्बन्धित 21 वाद तथा कुल 23 वाद एवं सिविल जज (सी०डि०), अल्मोड़ा न्यायालय से सम्बन्धित कम्पाउण्डेबल ट्रैफिक चालान से सम्बन्धित 06 लम्बित वाद एवं बैंक से सम्बन्धित प्री-लिटिगेशन मामले से सम्बन्धित 70 मामले निस्तारण हेतु रखे गये। उक्त गठित बैंच द्वारा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अल्मोड़ा न्यायालय से सम्बन्धित किमिनल कम्पाउण्डेबल के 02 मामलों एवं कम्पाउण्डेबल ट्रैफिक चालान से सम्बन्धित 21 मामले तथा कुल 23 मामलों का निस्तारण कर सुलह समझौता राशि रुपया 34,700/- रही व सिविल जज (सी०डि०) न्यायालय से सम्बन्धित. कम्पाउण्डेबल ट्रैफिक चालान के 06 मामलों का निस्तारण कर सुलह समझौता राशि रुपया 8500/- रही, तथा बैंक प्री-लिटिगेशन से सम्बन्धित 70 मामलों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर किया गया एवं सुलह समझौता धनराशि रुपया 45,62,700/- रही जिसमें न्यायालयों से सम्बन्धित लम्बित वादों में कुल सुलह समझौता राशि रुपया 43200/- एवं बैंक प्री-लिटिगेशन मामलों में कुल सुलह समझौता राशि रुपया 45,62,700 रही।

न्यायिक मजिस्ट्रेट अल्मोडा की गठित बैंच संख्या 3 के समक्ष निस्तारण हेतु सिविल जज (जू०डि०) अल्मोड़ा से संदर्भित 02 कम्पाउण्डेबल ट्रैफिक चालान से सम्बन्धित वाद व 02 सिविल वाद तथा कुल 04 लम्बित वाद एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट अल्मोड़ा से संदर्भित एन०आई०एक्ट के 07 वाद एवं पारिवारिक वाद से सम्बन्धित 03 वाद तथा कुल 10 लम्बित वाद निस्तारण हेतु रखे गये। उक्त गठित बैंच द्वारा सिविल जज (जू०डि०) न्यायालय से सम्बन्धित 02 कम्पाउण्डेबल ट्रैफिक चालान तथा 02 सिविल वाद तथा कुल 04 वादों का निस्तारण किया गया एवं सुलह समझौता राशि रुपया 1,22,000/-रही एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय से सम्बन्धित 07 एन०आई०एक्ट के वाद एवं 03 पारिवारिक वाद तथा कुल 10 वादों का निस्तारण किया गया एवं सुलह समझौता राशि 36,70,563/- रही। इस प्रकार न्यायिक मजिस्ट्रेट की गठित बैंच संख्या 03 के समक्ष कुल 14 मामले निस्तारण हेतु रखे गये उक्त गठित बैंच द्वारा कुल 14 मामलों का निस्तारण किया गया जिसमें कुल सुलह समझौता राशि रुपया 37,92,563/- रही।

सिविल जज (जू०डि०) रानीखेत की गठित बैंच संख्या 4 के समक्ष निस्तारण हेतु न्यायालय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रानीखेत, सिविल जज (जू०डि०) रानीखेत तथा सिविल जज (जू०डि०) द्वाराहाट व सिविल जज (जू०डि०) भिकियासैंण से सम्बन्धित एन० आई० एक्ट से सम्बन्धित 06 लम्बित वाद व पारिवारिक वाद से सम्बन्धित 01 लम्बित वाद तथा कुल 07 लम्बित वाद एवं उक्त क्षेत्रान्र्तगत आने वाले बैंक प्री-लिटिगेशन वाद निस्तारण हेतु रखे गये। उक्त गठित बैंच द्वारा सिविल जज (जू०डि०) रानीखेत से सम्बन्धित एन०आई०एक्ट से सम्बन्धित 06 वादों एवं 01 पारिवारिक वाद तथा कुल 07 लम्बित वादों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर किया गया व कुल सुलह समझौता धनराशि रुपया 62,57,383/-रही, इस प्रकार दिनोंक 09.05.2026 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में जनपद अल्मोड़ा/वाहय न्यायालयों में कुल 53 लम्बित वादों एवं बैंक के प्री-लिटिगेशन से सम्बन्धित 70 मामलों का निस्तारण करते हुए लम्बित वादों में कुल सुलह समझौता धनराशि रुपया 1,03,89,146/- एवं प्री-लिटिगेशन सम्बन्धित मामलों में कुल सुलह समझौता धनराशि 45,62,700/- रुपया रही।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment