अल्मोड़ा पहुंचे सीएम धामी ने शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के परिजनों से की मुलाकात
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Jun 21, 2026 07:53
•
1 views
•
0 Comments
अल्मोड़ा दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। मुख्यमंत्री ने...
अल्मोड़ा दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। मुख्यमंत्री ने शहीद के बलिदान को नमन करते हुए परिजनों का हालचाल जाना और हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। इससे पहले भी मुख्यमंत्री ने शहीद के परिजनों से फोन पर बात कर गहरी संवेदनाएं व्यक्त की थीं। अल्मोड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के आवास पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया और कहा कि राज्य सरकार इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने वीर सपूत के अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए कहा कि देश और प्रदेश को उनके बलिदान पर गर्व है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को भी शहीद परिवार को मिलने वाली सभी सुविधाएं और सहायता समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!