हरिद्वार

ऋषिकेश में मिठाई में कीड़े मिलने का दावा, युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से मचा हड़कंप

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Aug 20, 2026 15:54 17 views 0 Comments

ऋषिकेश में मिठाई में कीड़े मिलने का दावा, युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मच गया, वायरल वीडियो में युवती ने त्रिवेणी घाट चौक स्थित एक प्रतिष्ठित मिठाई दुकान से मिठाई खरीदने का दावा किया, घर पहुंचने के बाद डिब्बा खोलने पर कीड़े दिखाई देने की बात कही। युवती के मुताबिक घटना 15 अगस्त की है, वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर मिठाई की गुणवत्ता को लेकर बहस छिड़ गई।

वायरल वीडियो पर कुछ लोग युवती के दावे के समर्थन में तो कुछ मिठाई विक्रेता के पक्ष में अपनी राय रख रहे हैं। मामले के सामने आने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की निगरानी और कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं, हालांकि मिठाई में वास्तव में क्या पाया गया इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी। फिलहाल वायरल वीडियो ही चर्चा का केंद्र, संबंधित विभाग की जांच और कार्रवाई के बाद तस्वीर साफ होने की उम्मीद।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment