अल्मोड़ा

अल्मोड़ा नन्दा देवी महोत्सव का मुख्यमंत्री ने किया वर्चुअल शुभारंभ

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Aug 29, 2025 00:27 1 views 0 Comments
अल्मोड़ा नन्दा देवी महोत्सव का मुख्यमंत्री ने किया वर्चुअल शुभारंभ

अल्मोड़ा में आस्था, परंपरा और लोकसंस्कृति का संगम बने ऐतिहासिक नन्दा देवी महोत्सव अल्मोड़ा का विधिवत शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्...

अल्मोड़ा में आस्था, परंपरा और लोकसंस्कृति का संगम बने ऐतिहासिक नन्दा देवी महोत्सव अल्मोड़ा का विधिवत शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से महोत्सव का उद्घाटन करते हुए इसे उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत का अद्वितीय प्रतीक बताया। वहीं, केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने दीप प्रज्वलित कर परंपरागत रीति-रिवाज के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

महोत्सव के आरंभ अवसर पर मंदिर प्रांगण में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। जय माँ नन्दा सुनन्दा के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। मंदिर समिति ने इस मौके पर पधारे सभी आगंतुकों और अतिथियों का स्वागत पारंपरिक प्रतीक चिन्ह भेंट कर किया। समिति की ओर से कहा गया कि नन्दा देवी महोत्सव केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि लोक संस्कृति, भाईचारे और सामाजिक एकता का उत्सव है, जो सदियों से अल्मोड़ा की पहचान बना हुआ है।

कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि नन्दा देवी महोत्सव अल्मोड़ा ही नहीं, बल्कि संपूर्ण उत्तराखंड की धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक धरोहर का परिचायक है। उन्होंने कहा कि यह महोत्सव नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का काम करता है।

केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि “अल्मोड़ा का नन्दा देवी महोत्सव न केवल धार्मिक आस्था का पर्व है, बल्कि यह हमारी समृद्ध लोक संस्कृति और परंपराओं का जीवंत प्रतीक भी है। इस महोत्सव की विशेषता यह है कि यह हर वर्ग और हर पीढ़ी को एक सूत्र में पिरोता है। आज जब नई पीढ़ी आधुनिकता की ओर बढ़ रही है, ऐसे आयोजनों से वे अपनी जड़ों से जुड़ते हैं और हमारी विरासत को आगे ले जाते हैं। नन्दा देवी महोत्सव उत्तराखंड की अस्मिता और सांस्कृतिक पहचान है, जिस पर हमें गर्व है।”

इस अवसर पर नगर पालिकाध्यक्ष अजय वर्मा, रानीखेत विधायक प्रमोद नैनवाल, राज्य मंत्री गंगा बिष्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष महेश नयाल, प्रदेश मीडिया प्रभारी गौरव पांडेय, नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, पूर्व मंत्री बिट्टू कर्नाटक, पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी व शोभा जोशी, पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, जिलाधिकारी आलोक कुमार पाण्डेय, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, पूर्व जिलाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल, समाजसेवी किरन पंत, धर्मेंद्र बिष्ट, डीसीबी अध्यक्ष ललित लटवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश गुरुरानी, त्रिलोचन जोशी, मनोज जोशी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

मंदिर समिति से अध्यक्ष मनोज वर्मा, सचिव मनोज सनवाल, मुख्य सांस्कृतिक संयोजक तारा जोशी, मेला सह संयोजक रवि गोयल, व्यवस्थापक अनूप साह, कोषाध्यक्ष हरीश बिष्ट, मुख्य संयोजक अर्जुन बिष्ट ‘चीमा’, संयोजक अमित साह ‘मोनू’, अमरनाथ सिंह नेगी, मीडिया प्रभारी कपिल मल्होत्रा, पार्षद कुलदीप मेर, सह संयोजक पार्षद अभिषेक जोशी, सह संयोजक मनोज भंडारी ‘मंटू’, धन सिंह मेहता, जीवन नाथ वर्मा, मेला सह संयोजक राजेंद्र बिष्ट, व्यवस्थापक हरीश भंडारी, हितेश वर्मा, जगत तिवारी, आशीष बिष्ट, दया कृष्ण परगाई, नमन बिष्ट, पंकज परगाई और आदित्य बिष्ट सक्रिय भूमिका में नजर आए।

महोत्सव के उद्घाटन अवसर पर मंदिर समिति ने यह भी घोषणा की कि आने वाले दिनों में भव्य झांकियों, पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों, स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियों और धार्मिक आयोजनों के जरिए श्रद्धालुओं को देवभूमि की संस्कृति से परिचित कराया जाएगा।

गौरतलब है कि नन्दा देवी महोत्सव अल्मोड़ा की पहचान है और इसे हर साल भव्यता के साथ मनाया जाता है। इस पर्व में केवल अल्मोड़ा ही नहीं, बल्कि आसपास के जनपदों और अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। कहा जाता है कि यह महोत्सव माँ नन्दा और सुनन्दा की कृपा का प्रतीक है, जो क्षेत्र की समृद्धि, शांति और भाईचारे का संदेश देता है।

मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे महोत्सव में पारंपरिक संस्कृति का सम्मान करें और सहयोगी भूमिका निभाएं, ताकि यह आयोजन और भी सफल बन सके।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment