अल्मोड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री धामी शोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन का किया उद्घाटन, उदय शंकर नाट्य अकादमी में एसडीजी अचीवर्स अवार्ड का किया वितरण
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
May 27, 2026 11:22
•
1 views
•
0 Comments
पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा पहुंचकर सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के नवनिर्मित प्रशासनिक भवन और कुलपति आवास का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान...
पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा पहुंचकर सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के नवनिर्मित प्रशासनिक भवन और कुलपति आवास का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनपद के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि लगभग 138 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया है। उन्होंने कहा कि ये सभी योजनाएं अल्मोड़ा और आसपास के क्षेत्रों के लिए विकास का नया अध्याय साबित होंगी।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा, आधारभूत संरचना और जनसुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। विश्वविद्यालय में बने नए प्रशासनिक भवन और कुलपति आवास से शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यों को गति मिलेगी और विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य पर्वतीय क्षेत्रों में शिक्षा और विकास को नई दिशा देना है, ताकि युवाओं को अपने क्षेत्र में ही बेहतर अवसर मिल सकें।
मुख्यमंत्री ने उदय शंकर नाट्य अकादमी में आयोजित एसडीजी अचीवर्स अवार्ड वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने एसडीजी अचीवर्स अवार्ड वितरण कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 32 प्रतिभागियों और संस्थाओं को सम्मानित करते हुए एसडीजी अचीवर्स अवार्ड वितरित किए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, स्वरोजगार और सामाजिक विकास के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वालों को लगातार प्रोत्साहित कर रही है। उन्होंने युवाओं से समाज और प्रदेश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान भी किया।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!